UP School Reopen 2026: यूपी में कब से खुलेंगे स्कूल? जानिए गर्मी की छुट्टियों की आखिरी तारीख

UP School Reopen 2026: यूपी में लंबी गर्मी की छुट्टियां खत्म होने जा रही हैं और बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल फिर से खुल रहे हैं. जानें सेहत और पेयजल व्यवस्था के निर्देश. आइये जानते हैं कि कब से खुलेंगे स्कूल.

UP School Reopen 2026

यूपी में कब खत्म होंगी छुट्टियां और कब खुलेगा स्कूल?

UP School Reopen 2026: उत्तर प्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियां अब खत्म हो गई हैं. राज्य के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल कल यानी 16 जून से फिर से खुलने जा रहे हैं. इस साल उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से शुरू हुई थीं, जो कि 15 जून तक चलीं. कुल मिलाकर बच्चों को 27 दिनों का अवकाश मिला था, जिसके बाद अब सोमवार से छात्र-छात्राएं एक बार फिर अपनी कक्षाओं में लौटेंगे. स्कूल खुलने के पहले दिन से ही बच्चों की नियमित पढ़ाई भी शुरू करा दी जाएगी.

विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच सेहत को लेकर बरतें सावधानी

भले ही स्कूल कल से खुल रहे हैं, लेकिन इस समय उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. ऐसे में मौसम के तीखे तेवरों को देखते हुए अभिभावकों और बच्चों को अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. बच्चे स्कूल जाते समय अपने साथ पीने का पर्याप्त पानी जरूर रखें. इसके साथ ही स्कूल आने-जाने के दौरान हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा दोपहर की तेज धूप में सीधे बाहर निकलने से बचें.

विज्ञापन

स्कूलों में पेयजल और साफ-सफाई के कड़े निर्देश

बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों को बच्चों के लिए ठंडे पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए हैं. बेसिक शिक्षा परिषद ने सोशल मीडिया पर बताया कि सभी स्कूलों में पीने का साफ पानी, बिजली की चालू व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय और सुरक्षित माहौल तैयार किया जा रहा है. छात्राओं और दिव्यांग बच्चों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जा रहा है और ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूल परिसरों को बेहतर बनाने का काम तेजी से चल रहा है.

विज्ञापन

जानिए देश के अन्य राज्यों में कब से खुल रहे हैं स्कूल?

स्कूल खुलने के मामले में केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कई अन्य राज्यों में भी हलचल तेज हो गई है. यूपी के साथ-साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी स्कूल 16 जून से खुलने जा रहे हैं. इसके अलावा अगर दक्षिण भारत की बात करें तो तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 11-12 जून को ही गर्मी की छुट्टियां समाप्त हो चुकी थीं. इन दोनों राज्यों में आज यानी 15 जून से सभी स्कूल पूरी तरह से खोले जा चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ