गाजियाबाद वालों के लिए खुशखबरी! वर्टिकल पार्किंग से खत्म होगी जाम की टेंशन, जानें स्मार्ट सिटी की 5 बड़ी योजनाएं

Ghaziabad Smart City: गाजियाबाद में राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत वर्टिकल पार्किंग, एलिवेटेड ट्रेल, 41 जगहों पर आधुनिक कैमरे, 7 स्कूलों की मरम्मत और 2 बस्तियों के विकास का काम जल्द शुरू होगा.

Good News For Ghaziabad Smart City Project

गाजियाबाद वालों के लिए बड़ी खुशखबरी क्या है?

विज्ञापन

Ghaziabad Project: गाजियाबाद के निवासियों के लिए एक शानदार खबर है. गाजियाबाद नगर निगम राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है. इस महायोजना के अंतर्गत शहर के विकास के लिए 5 बेहद महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है. नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि इन सभी विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए हैं और इस समय विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार की जा रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक से दो महीने के भीतर जमीन पर इन सभी योजनाओं का काम तेजी से शुरू हो जाएगा.

वर्टिकल स्टैक पार्किंग से जाम और पार्किंग की टेंशन होगी खत्म

गाजियाबाद के शहरी और घनी आबादी वाले इलाकों में बढ़ती गाड़ियों की संख्या और पार्किंग की कमी के कारण सड़कों पर लगने वाले जाम से अब जल्द ही राहत मिलने वाली है. जमीन की कमी को देखते हुए नगर निगम शहर में आधुनिक वर्टिकल स्टैक पार्किंग बनाने की तैयारी कर रहा है. इस खास पार्किंग की खासियत यह है कि यह बहुत ही कम जगह में बनकर तैयार हो जाती है और इसमें एक के ऊपर एक कई कारें आसानी से खड़ी करने की हाईटेक सुविधा मिलती है. इसके बनने से बाजारों और मुख्य सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों से मुक्ति मिलेगी और लोगों का सफर आसान होगा.

विज्ञापन

एलिवेटेड ट्रेल से दिखेगी हरियाली और कैमरों से रहेगी सुरक्षा

प्रकृति प्रेमियों के लिए नगर निगम साईं उपवन में एक शानदार एलिवेटेड ट्रेल बनाने जा रहा है. यह एलिवेटेड ट्रेल साईं उपवन को सीधे बायोडायवर्सिटी पार्क से जोड़ेगा, जिससे लोग ऊंचाई से पूरे क्षेत्र की खूबसूरत हरियाली और प्राकृतिक नजारे का आनंद ले सकेंगे. इसके साथ ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और ट्रैफिक की निगरानी के लिए आईटीएमएस के दूसरे चरण के तहत 41 नए स्थानों पर बेहद आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे. आपको बता दें कि शहर में सुरक्षा के लिहाज से पहले ही 800 से ज्यादा कैमरे काम कर रहे हैं और नए कैमरों से निगरानी और मजबूत होगी.

सात स्कूलों की सुधरेगी हालत और दो बस्तियों का होगा उद्धार

इस स्मार्ट सिटी योजना में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. नगर निगम के सात प्रमुख स्कूलों की मरम्मत और कायाकल्प का काम प्राथमिकता पर किया जाएगा, जिनमें चंद्रपुरी, कैला भट्टा, साहिबाबाद, सिहानी, महरौली मकनपुर और भोपुरा के विद्यालय शामिल हैं. इसके अलावा शहर के वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर 34 की दो चिन्हित मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए वहां सीवर और पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी. इन बस्तियों में नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा और रात के समय बेहतर रोशनी के लिए आधुनिक स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ