[OUT SOON] UPSC Prelims Result 2026: सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगी शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट! रोल नंबर से ऐसे करें चेक और जानिए पास होने के बाद की प्रक्रिया

UPSC Prelims Result 2026 का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. लाखों उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में इस स्टोरी में जानिए रिजल्ट कब आ सकता है, रोल नंबर से कैसे चेक करें, संभावित कट-ऑफ और मेन्स परीक्षा की आगे की प्रक्रिया आदि सब कुछ.

UPSC Prelims Result 2026

UPSC प्रीलिम्स Result 2026 कब आएगा? (Image: AI)

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और पुलिस सेवा (IPS) में जाने का ख्वाब देखने वाले देश के लाखों युवाओं के लिए यह हफ्ता बहुत खास है, जो उनके भविष्य को बदलने का दम रखता है. दिल्ली के मुखर्जी नगर से लेकर पटना, तमिलनाडु, मंबई आदि हर राज्यों के हर उस कोने में जहां सिविल सेवा की तैयारी होती है, इस समय सिर्फ एक ही चर्चा है कि यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट कब आ रहा है. परीक्षा देने के बाद से ही उम्मीदवार लगातार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को रीफ्रेश कर रहे हैं, ताकि कोई अपडेट सामने आ जाए.

विज्ञापन

इस साल मुख्य परीक्षा (Mains) का टिकट किसे मिलने वाला है, इस बात को सोच कर ही उम्मीदवारों के दिल के धड़कनें तेज हो जाती है, क्योंकि यह सिर्फ एक परीक्षा का परिणाम नहीं है, बल्कि देश के 5 लाख से ज्यादा युवाओं की महीनों व सालों और रातों की मेहनत का फैसला है. इस स्टोरी में हम आपको परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े कई बेहद महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देंगे, जो आपके बहुत काम आएगा, जैसे कैसे चेक करना है, Cut Off कितनी जा सकती है? आदि कई सवालों के जवाब इस स्टोरी में बेहद आसान शब्दों में हम आपको बताएंगे.

विज्ञापन

कहां चेक करें UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट?

सबसे पहले यह जान लीजिए कि UPSC Prelims रिजल्ट का रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा. इस आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने होंगे, जिसके बाद आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन

इन 4 आसान तरीकों से अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर डाउनलोड करें रिजल्ट की फाइल

जैसे ही यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से नतीजों की घोषणा की जाएगी, उम्मीदवार नीचे बताए गए सीधे और आसान स्टेप्स का पालन करके अपनी परिणाम फाइल को सुरक्षित देख और सहेज सकते हैं:

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में आयोग की प्रामाणिक वेबसाइट upsc.gov.in को ओपन करें.
  • होमपेज पर आते ही आपको ‘UPSC CSE Prelims Result 2026’ का चमकता हुआ नया लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर वाली एक पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • अब परिणाम को अच्छी तरह देखने के बाद, आगे की कागजी कार्यवाहियों के लिए इसका एक साफ प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें.

रोल नंबर से कैसे करें रिजल्ट चेक?

चूंकि आयोग द्वारा जारी की जाने वाली सूची काफी लंबी होती है और इसमें सिर्फ पास होने वाले हजारों योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होते हैं, इसलिए इस भारी-भरकम सूची में अपना नंबर खोजना किसी चुनौती से कम नहीं होता. लेकिन कंप्यूटर पर काम करते समय आप कीबोर्ड पर ‘Ctrl + F’ बटन को एक साथ दबाकर इस काम को बेहद आसान बना सकते हैं. इस बटन को दबाने के बाद आपके सामने एक सर्च बॉक्स खुलकर आएगा, जहां आपको अपना रोल नंबर डालना होगा. जैसे ही आप रोल नंबर डाल देंगे, तो अगर आपका नाम उस लिस्ट में होगा, तो वह आपको खुद सामने आ जाएगा.

विज्ञापन

वहीं अगर आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर इस पीडीएफ फाइल को देख रहे हैं, तो सबसे ऊपर दाहिने कोने में बने सर्च (लेंस) वाले छोटे आइकॉन पर क्लिक करें. इसके बाद जैसे ही आप अपना रोल नंबर वहां डालें, अगर आपका चयन हो गया है तो आपका नंबर स्क्रीन पर हाईलाइट हो जाएगा.

हर बार कब आता है रिजल्ट?

इस साल संघ लोक सेवा आयोग ने कार्यप्रणाली में एक बड़ा बदलाव किया है. 24 मई को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने के महज चार दिनों के भीतर, यानी 28 मई को ही आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) जारी कर दी थी. अगर हम बीते कुछ सालों के नतीजों के पैटर्न पर नजर डालें, तो UPSC आमतौर पर परीक्षा संपन्न होने के 15 से 17 दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित कर देता है. पिछले साल यानी 2025 में भी 25 मई को हुई परीक्षा का आखिरी परिणाम 11 जून को सबके सामने आ गया था. इसी पुराने और सटीक ट्रेंड के आधार पर यह पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि इस हफ्ते किसी भी वक्त रिजल्ट आ सकता है.

विज्ञापन

इस साल कितना रह सकता है Cutoff?

इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और विशेषज्ञों की मानें तो यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 का प्रश्नपत्र काफी संतुलित लेकिन पेचीदा था. सामान्य अध्ययन (GS Paper-1) का प्रश्नपत्र जहां बेहद लंबा और समय लेने वाला था, वहीं दूसरी ओर सीएसएटी (CSAT) के पेपर ने अपनी कठिन, जिसने छात्रों को काफी पसीना बहाने पर मजबूर किया. प्रश्नपत्रों के इसी ऊंचे स्तर और कठिनाई को देखते हुए इस बार जनरल कैटेगरी के लिए संभावित कट-ऑफ अंक काफी नीचे रहने का अनुमान है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल जनरल कैटेगरी की कट-ऑफ 78 से 86 मार्क्स के बीच सिमट सकती है.

परीक्षा पास करने के बाद न करें देरी, पूरे करें ये जरूरी काम

प्रारंभिक परीक्षा की बाधा को पार करने वाले भाग्यशाली उम्मीदवारों को बिना समय गंवाए अपनी आगे की औपचारिकताओं को पूरा करना होगा, क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको रेस से बाहर कर सकती है:

विज्ञापन
  • सबसे पहले आधिकारिक रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर का मिलान करके अपनी सफलता को पूरी तरह सुनिश्चित करें.
  • आयोग द्वारा दी गई तय समय-सीमा के भीतर अपने डिजिटल यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर प्रोफाइल (URN) को लॉगिन करें.
  • इसके बाद मुख्य परीक्षा के पंजीकरण से जुड़े यूपीएससी के सभी महत्वपूर्ण निर्देशों और नियमों को बहुत ध्यानपूर्वक पढ़ें.
  • अपने प्रारंभिक पंजीकरण और परीक्षा से जुड़े सभी पुराने रिकॉर्ड एवं रसीदों की एक-एक कॉपी अपने पास सुरक्षित संभालकर रखें.
  • इन सभी औपचारिकताओं को निपटाने के बाद, 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली मुख्य परीक्षा (UPSC Mains) के कड़े अभ्यास में पूरी तरह जुट जाएं.
  • इस बात का ख्याल रखें कि प्रीलिम्स पास करने के बाद आयोग की वेबसाइट पर DAF-1 (Detailed Application Form) भरना होगा. इसमें की गई छोटी सी गलती भी पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकती है.
  • इतना ही नहीं, यूपीएससी मेंस में सफल होने के बाद एक बार फिर से डीएएफ-2 फॉर्म भरना होता है. फिर उसी के आधार पर यूपीएससी इंटरव्यू वाले स्टेज पर आ जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC Prelims Result 2026 Date and Time: जानें कब आएगा UPSC CSE Prelims र‍िजल्‍ट,

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ