Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एम्स के एक डॉक्टर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे से दो पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण प्रेमिका को बताया है। अब डॉक्टर के पिता ने बेटे की प्रेमिका और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
कन्नौज मेडिकल कॉलेज से की MBBS
जानकारी के मुताबिक मामला प्रयागराज के अल्लापुर इलाके का है। यहां रायबरेली एम्स में कार्यरत डॉक्टर सुभाष किराए के कमरे में कहते थे। जानकारों ने बताया कि उन्होंने कन्नौज मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे रायबरेली एम्स में प्रैक्टिस कर रहे थे। गुरुवार सुबह उनके फोन न उठने और मकान का दरवाजा बंद पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को कमरे में मिला सुसाइड नोट
सूचना पर पहुंची पुलिस मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। जहां कमरे में डॉक्टर सुभाष का शव फंदे से लटका हुआ था। कमरे की तलाश में पुलिस को दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के बाद परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सुसाइड नोट में ये लिखा
आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में डॉक्टर सुभाष ने लिखा कि मैं प्यार के चक्कर में बर्बाद हो गया, मेरी मौत के मेरी प्रेमिका और उसका भाई जिम्मेदार है। उन्होंने लिखा कि 9 लाख रुपए देकर चंद्रप्रभा (प्रेमिका) को अस्पताल में नर्सिंग अफसर बनवाया। अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रही है। जहां भी मेरी शादी तय होती है, वहां से तुड़वा देती है। इसका भाई धमकी देता है कि तुम्हें बलात्कार केस में फंसवा देंगे। नोट में लिखा है कि वे कहते हैं, न जीने देंगे न मरने देंगे, ऐसे ही तड़पाते रहेंगे।
प्रेमिका और उसके भाई पर केस दर्ज
इसके बाद डॉक्टर सुभाष के पिता अभिमन्यु यादन ने बेटे की प्रेमिका और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 hr agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
3 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
5 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
6 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
17 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
19 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
21 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines