IND A vs NZ A: कप्तान ध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक

Dhruv Jurel 99 Runs Inning: न्यूजीलैंड A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया A की शुरुआत खराब रही. आधी टीम 137 रन पर पवेलियन लौट गई थी. इसके बाद कप्तान ध्रुव जुरेल ने शानदार पारी खेलकर भारत की वापसी कराई. वह 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और शतक से सिर्फ एक रन दूर हैं.

dhruv jurel

दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने इंडिया A का कमबैक कराया (Image: ANI)

Dhruv Jurel 99 Runs Inning: भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल ने अपना विकेट गंवा दिया. इसके बाद साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच अच्छी पार्टनरशिप हुई. दोनों के आउट होने के बाद इंडिया A की टीम मुश्किल में आ गई थी, लेकिन कप्तान ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 99 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला. बता दें कि अभी भी उनकी पारी का समापन नहीं हुआ है.

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल ने खेली बेहतरीन पारी

टीम इंडिया ने 134 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरेल ने इसके बाद पारी को संभालने की कोशिश की. 160 रन के स्कोर पर भारत ने फिर से विकेट गंवाया. हालांकि, इसके बाद ध्रुव जुरेल ने एक ओर से मोर्चा संभाला और मानव सुथार के साथ बढ़िया साझेदारी की. दोनों ने मिलकर 62 रन जोड़े. सुथार 22 रन पर पवेलियन लौट गए और फिर आकाश दीप के साथ जुरेल ने बेहतरीन साझेदारी की.

विज्ञापन

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए. ध्रुव जुरेल 155 गेंदों में 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अपनी पारी में वह अब तक 11 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं. उनके साथ क्रीज पर आकाश दीप हैं, जो 25 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 137 रन पर टीम इंडिया 5 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद टीम इंडिया का कमबैक हुआ और कप्तान जुरेल का इसमें बड़ा किरदार रहा. उम्मीद है कि दूसरे दिन की शुरुआत वह अपना शतक पूरा करके करेंगे.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकिब नबी की हुई एंट्री

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल ने किया निराश

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए न्यूजीलैंड A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज निराशाजनक रही है. उन्होंने लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में सिर्फ 22 रन बनाए थे. पहली पारी में जायसवाल 17 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं दूसरी पारी में वह सिर्फ 5 रन ही बना पाए. दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का खाता ही नहीं खुल पाया. फ्रेजर शीट की गेंद पर जायसवाल LBW आउट हो गए.

देवदत्त पडिक्कल ने जीता दिल

देवदत्त पडिक्कल ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में 199 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. अब उन्होंने न्यूजीलैंड A के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी अपना यह प्रदर्शन जारी रखा. पडिक्कल ने 140 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके जड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ