फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार बस के ट्रक से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। इस हादसे में बस चालक की मौके पर मौत हो गई। इस बस में बैठे आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें, बस में 30 यात्री सवार थे,जो अभी CHC में भर्ती हैं। यह पूरी घटना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस हादसे की असल वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
कब हुआ हादसा?
यह पूरी घटना शुक्रवार सुबह की है। इस हादसे में मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना की आगे की जांच अभी भी जारी है। दरअसल, लखनऊ से बीती रात एक प्राइवेट बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस काफी तेजी से जा रही थी। तभी बस चालक को झपकी आ गई। इससे बस बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। जिससे ये भयंकर हादसा हो गया।
बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, केबिन में बैठे 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायलों को कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में एडमिट कराया। इस हादसे के बाद एक्सप्रेस पर काफी जाम लगा रहा।
इससे पहले एक अन्य घटना में दिल्ली में एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक परिवार घायल हो गया, जिसमें एक 1 साल की बच्ची भी शामिल है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, भोगल चौक के पास एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी है। इस हादसे में घायलों की पहचान जामिया नगर के निवासी परवेज, पत्नी और 1 वर्षीय बेटी के रूप में की गई। फिलहाल, तीनों को पुलिस ने एम्स ट्रॉमा सेंटर भिजवाया है। पति और पत्नी को हल्की चोटें आईं और उनकी बेटी को भी मामूली चोट लगी थी।
ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में 141 अधिकारी संभालेंगे कांवड़ यात्रा की जिम्मेदारी, 108 सब सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे तैनात
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
4 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
8 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
8 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
14 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
21 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
22 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines