Prophet Remark: MLA टी राजा सिंह को मिली जमानत, पैगम्बर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी

T raja singh
विज्ञापन

नई दिल्ली: पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने टी राजा सिंह को जमानत दे दी है। ACMM कोर्ट ने उनका रिमांड लौटाकर उन्हें तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है। इससे पहले हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद टी राजा सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे।

अभी पढ़ें – गुना में पार्वती नदी उफान पर, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेनें डायवर्ट

विज्ञापन

आज ही भाजपा ने राजा सिंह को किया है सस्पेंड

इससे पहले पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने विधायक टी राजा सिंह को जांच रिपोर्ट आने तक सभी पदों से सस्पेंड कर दिया। पार्टी ने उन्हें 10 दिन का समय दिया है कि वे कारण बताएं कि उन्हें निष्कासित क्यों नहीं किया जाना चाहिए।

टी राजा सिंह को पुलिस ने मंगलवार को पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पैगम्बर के बारे में बात करते हुए एक वीडियो जारी करने के बाद हैदराबाद में सोमवार रात विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है मामला

टी राजा सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 295 (धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को चोट पहुंचाना या अपवित्र करना) और 505 (सार्वजनिक शरारत) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि सिंह गोशामहल से विधायक हैं। हाल ही में टी राजा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। आक्रोशित भीड़ हैदराबाद के दबीरपुरा, भवानीनगर, रेनबाजार और मिर्चचौक थानों में विरोध प्रदर्शन करती नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ