Man Molest Lady: एक महिला ने अपने पति की इलाज के लिए शख्स से कुछ रुपये उधार लिये थे। महिला जब समय पर पूरा कर्ज नहीं चुका पाई तो शख्स ने उसके साथ रेप किया और वीडियो भी बनाया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला राजस्थान के नागौर का है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का पति पैरालाइसिस से पीड़ित है। इलाज के लिए जब पैसे नहीं हुए तो महिला ने किसी जानने वाले से इस बारे में जिक्र किया। उसने नागौर के दिल्ली दरवाजा के पास रहने वाले मेहरदीन के बारे में बताया जो ब्याज पर रुपये देता था।
ये भी पढ़ें: ठाणे के अस्पताल में एक ही दिन में 5 मरीजों की मौत, परिजन ने लगाए ये आरोप; MLA ने डीन को ‘धमकाया’
जानकारी के बाद महिला मेहरदीन के पास गई और 10 हजार रुपये कर्ज लेकर घर लौटी और पति का इलाज कराया। आरोप है कि महिला ने मेहरदीन को उधार ली गई रकम में से 5 हजार रुपये दे दिए थे और जल्द ही बकाया राशि देने की बात कही।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने ब्याज जोड़कर रकम बढ़ा दी और रकम की मांग करने लगा। महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, एक दिन जब उसका पति बाहर गया था, तो मेहरदीन घर पहुंचा और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया।
वीडियो वायरल किया, महिला ने की थी सुसाइड की कोशिश
7 अगस्त को थाने पहुंची महिला ने बताया कि आरोपी ने रेप के दौरान बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड की कोशिश भी की थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया था।
ये भी पढ़ें: 50 साल की बुढ़िया को क्यों Flying Kiss देंगे राहुल? बिहार की विधायक के बयान पर भड़की BJP
मामले को लेकर नागौर कोतवाली के CIA रमेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने एक शख्स से कुछ पैसे उधार लिए थे। महिला ने पैसे वापस कर दिए, लेकिन आरोपी ब्याज के लिए लगातार उसे परेशान करता रहा और उसके साथ रेप कर वीडियो बना लिया। शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines