---विज्ञापन---

बिहार angle-right

50 साल की बुढ़िया को क्यों फ्लाइंग किस देंगे राहुल? अब बिहार की विधायक ने दिया आपत्तिजनक बयान

Rahul Gandhi Flying Kiss: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी का ‘फ्लाइंग किस’ देने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर बिहार से कांग्रेस की विधायक नीतू कुमारी ने ताजा बयान देकर विवाद को और गरमा दिया है। उन्होंने इस मामले में ताजा प्रतिक्रिया में […]

---विज्ञापन---

Rahul Gandhi Flying Kiss: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी का ‘फ्लाइंग किस’ देने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर बिहार से कांग्रेस की विधायक नीतू कुमारी ने ताजा बयान देकर विवाद को और गरमा दिया है। उन्होंने इस मामले में ताजा प्रतिक्रिया में कहा है कि राहुल गांधी को फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे, 50 साल की बुढ़िया को क्यों देंगे? इसके बाद इस पर विवाद और बढ़ सकता है।

भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी

नीतू कुमारी के इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने नीतू के इस बयान पर आपत्ति जताई है। इस वीडियो में वह किस पर निशाना साध रही हैं? यह सीधे तौर पर स्पष्ट तो नहीं है, लेकिन इस पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई है। कहा जा रहा है कि वह अप्रत्यक्ष तौर पर स्मृति ईरानी पर निशाना साध रही हैं।

बुधवार से जारी है ‘किस’ पर विवाद

गौरतलब है कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ को लेकर बुधवार से ही विवाद छिड़ा हुआ है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जहां सदन के भीतर राहुल गांधी के इस व्यवहार की आलोचना की तो उधर नाराज भाजपा की महिला सांसदों ने स्पीकर से इसकी लिखित शिकायत कर दी। अब फ्लाइंग किस के इस मामले पर कांग्रेस की विधायक नीतू कुमारी ने विवादित बयान दिया है।

नीतू कुमारी ने यह भी कहा है कि हमारे नेता राहुल गांधी को लड़की की कमी नहीं है। यदि फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे। 50 साल की बुढ़ी महिला को वो क्यों फ्लाइंग किस देंगे? उन्होंने यह भी कहा कि स्मृति ईरानी और अन्य भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर जो आरोप लगाया है वो निराधार और सीधे तौर पर गलत है।

Delhi Metro में किसी को अश्लील हरकत करते देखें तो झटपट करें यह काम

---विज्ञापन---
स्मृति ईरानी पर साधा निशाना

नीतू सिंह ने कहा कि हम लोगों ने भी वह वीडियो देखा है। वहां तो ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। राहुल गांधी तो स्पीकर की ओर इशारा कर रहे हैं। स्मृति ईरानी को कैसे समझ में आ गया कि राहुल जी उनकों फ्लाइंग किस दे रहे हैं। ये सब आरोप गलत है। यह सोची समझी साजिश है और सभी आरोप निराधार हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 11, 2023 07:44 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola