जो रोहित-विराट नहीं कर पाए, वो गिल ने कर दिखाया, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी

Shubman Gill Created History: शुभमन गिल के लिए सितंबर 2026 बेहद यादगार साबित हुए. उन्होंने दो मैचों में 333 रन बनाए. इसी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ICC ने खास अवॉर्ड दिया है. खिताब जीतते ही उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

rohit sharma virat kohli shubman gill

शुभमन गिल ने पांचवीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता (Image: ANI)

Shubman Gill Created History: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. कुछ दिनों पहले शुभमन को ICC ने ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ खिताब के लिए नॉमिनेट किया था. गिल का प्रदर्शन सितंबर 2026 में शानदार रहा था, जिस वजह से अब ICC ने उन्हें खास खिताब दे दिया है. इसी के साथ 27 वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

विज्ञापन

शुभमन गिल ने रच डाला इतिहास

ICC ने सितंबर महीने में ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ खिताब के लिए अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सिकंदर रजा को नोमिनेट किया था. तीनों का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा था. ICC का फैसला सामने आ गया है और उसने शुभमन गिल को ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना है. गिल ने पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है. वो क्रिकेट इतिहास के पहले परुष क्रिकेटर बने हैं, जिसने पांच बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का ताज अपने सिर सजाया है.

विज्ञापन

शुभमन गिल ने इससे पहले जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में भी यह खिताब अपने नाम किया था. इसी के साथ उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया है, जो रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नहीं कर पाए. जनवरी 2021 से शुरू हुआ ICC प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब विराट कोहली ने एक बार जीता है, वहीं रोहित शर्मा को कभी यह अवॉर्ड नहीं मिला.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा बार ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ बनने वाले भारतीय

  • शुभमन गिल – 5 बार
  • जसप्रीत बुमराह – 2 बार
  • श्रेयस अय्यर – 2 बार

बता दें कि दुनिया का कोई भी बल्लेबाज शुभमन गिल के आसपास नहीं है. गिल के बाद पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे स्थान पर हैं, जिन्हें ICC ने 3 बार ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के खिताब से नवाजा है. श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, कमिंडू मेंडिस, हैरी ब्रूक और शाकिब अल हसन ने 2-2 बार ये अवॉर्ड जीता है.

कैसा रहा शुभमन गिल के लिए सितंबर 2026?

शुभमन गिल ने सितंबर 2026 में सिर्फ दो मैच खेले और उनके दम पर ही वह ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ बनने में सफल हुए. उन्होंने 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 110 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके बाद 30 सितंबर को गिल ने धमाल मचाया और अपने वनडे करियर का सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में हुए दूसरे वनडे मैच में नाबाद 223 रन बनाए और टीम को 406 रन के बड़े लक्ष्य का आसानी से पीछा करने में मदद की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ