वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

संजू सैमसन की खराब फॉर्म पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. वो लगातार रन बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की मांग उठ रही है. आइए आपको संजू के प्रदर्शन के बारे में बताते हैं.

Sanju Samson & Vaibhav Sooryavanshi

संजू सैमसन की खराब फॉर्म जारी (Photo: ANI)

Sanju Samson & Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. तीन मुकाबले हो चुके हैं. भारत ने 2-1 से बढ़त बनाई है. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 हमेशा चर्चा में रहती है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बेंच पर बैठे हुए हैं. भारतीय सरजमीं पर अभी तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है. हर कोई उन्हें खिलाने की मांग कर रहा है. संजू सैमसन की जगह उन्हें प्लेइंग-11 में खिलाने की बात की जा रही है. संजू सीनियर खिलाड़ी हैं लेकिन उनकी जगह अभी भी पक्की नहीं लग रही है. संजू बिल्कुल भी कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं. अब तो आंकड़े भी गवाही दे रहे हैं कि उनकी जगह सूर्यवंशी को मौका दिया जाए.

विज्ञापन

संजू सैमसन की खराब फॉर्म

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुए नॉकआउट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था. टीम को जीत दिलाने में उनका अहम योगदान था. हालांकि इसके बाद संजू का प्रदर्शन निरंतर नहीं रहा है. ज्यादातर मौकों पर वो जल्द आउट होकर पवेलियन लौट गए. कुछ बढ़िया पारियां उन्होंने खेली हैं. इसके बावजूद अभी तक उनकी जगह टीम में पक्की नहीं है. उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक मैच में रन बनाना और इसके बाद अगले तीन मैचों में फ्लॉप रहना. ये ही उनका अभी तक नियम रहा है.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संजू का फॉर्म बहुत ही खराब रहा है. 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों में वो सिर्फ 264 रन ही बना पाए हैं. उनका औसत 20.3 का रहा है. उनका स्ट्राइक रेट 158.08 का है. उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि 9 इनिंग में वो 12 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं. संजू ने वर्ल्ड कप में 5 पारियों में 321 रन बनाए थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि संजू ने कितनी खराब बल्लेबाजी की है. इसके बावजूद मैनेजमेंट ने अभी तक उनके ऊपर भरोसा जताया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की दमदार बैटिंग

अभिषेक शर्मा को बाहर करने का कोई मतलब नहीं बनता है. 2026 उनके लिए शानदार रहा है. लगातार उन्होंने रन बनाए हैं. कई रिकॉर्ड भी वो अपने नाम कर चुके हैं. बतौर ओपनर उन्होंने खुद को साबित किया है. वर्ल्ड कप के बाद 31.47 की औसत से अभिषेक 598 रन बना चुके हैं. उनके ऊपर सवाल बिल्कुल भी खड़े नहीं होंगे. दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी ने भी कमाल किया है. इसकी बदौलत ही उन्हें टीम इंडिया की टी20 टीम में जगह मिली. सूर्यवंशी अपने शुरुआती 8 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 20.75 की औसत से 246 रन बना चुके हैं. कहीं ना कहीं लगता है कि अब सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मैनेजमेंट ने संजू की जगह खिलाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ