हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 साल पहले मर चुके बेटे की 'आत्मा' लेने अस्पताल पहुंचे परिजन; फिर क्या हुआ, जानें

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिला अस्पताल के बाहर अंधविश्वास का खेल देखने को मिला। यहां 2 साल पहले मृत युवक की आत्मा लेने परिजन अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
Rajasthan News

Rajasthan News: आज के इस वैज्ञानिक और आधुनिक युग में भी किसी प्रकार अंधविश्वास का खेल देखा जाता है। एक ऐसा ही मामला राजस्थान के बूंदी जिला अस्पताल में देखा गया, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बूंदी जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड के बाहर दो साल पहले खींया गांव निवासी मदन की मौत इसी ट्रॉमा वार्ड के इमरजेंसी वार्ड में हो गई थी।

जिसकी आत्मा लेने परिजन ट्रॉमा वार्ड के बाहर दीप, धूप, अगरबत्ती और प्रसाद माला आदि लेकर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इसके बाद दीपक को लेकर ट्रॉमा वार्ड के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, जहां पर दीपक को जलाकर वापस पूजन स्थल ट्रॉमा वार्ड के बाहर आए।

यहां पर पूजा अर्चना हुई और इसी दौरान एक महिला जोर-जोर से चिल्लाने और रोने लगी, जो कि मदन की पत्नी थी। इसके बाद ट्रॉमा वार्ड के बाहर जिला अस्पताल में आए परिवार जनों ने विनती की और दीपक को एक मटकी में रखकर गांव के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

इस अस्पताल में ये कोई पहला ऐसा मामला नहीं है। यहां आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। दो साल पहले भी कुछ लोग सालों पहले मृत बच्चे की आत्मा लेने पहुंच गए थे। बच्चे का जन्म इसी अस्पताल में हुआ था, लेकिन बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- जयपुर: नगर निगम की मीटिंग में हाथापाई तक पहुंची बात, क्यों हंगामे की चढ़ी भेंट?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola