TrendingiranSunetra Pawar

---विज्ञापन---

Sriganganagar: बिंजौर चेकपोस्ट के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ जवानों ने की 18 राउंड फायरिंग

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ से शुक्रवार को बड़ी खबर सामने आई। यहां बिंजौर चेकपोस्ट पर फायरिंग की खबर है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान रेंजर्स और BSF के बीच फायरिंग हुई है। पाकिस्तान की तरफ से दो घुसपैठियों के भारतीय सीमा में प्रवेश करवाने की कोशिश की गई। इसके बाद BSF ने फायरिंग […]

BSF pictorial representation
के जे श्रीवत्सन, जयपुर: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ से शुक्रवार को बड़ी खबर सामने आई। यहां बिंजौर चेकपोस्ट पर फायरिंग की खबर है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान रेंजर्स और BSF के बीच फायरिंग हुई है। पाकिस्तान की तरफ से दो घुसपैठियों के भारतीय सीमा में प्रवेश करवाने की कोशिश की गई। इसके बाद BSF ने फायरिंग कर जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी जमकर फायरिंग की।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने की फायरिंग 

जानकारी के अनुसार, भारत के बीएसएफ जवानों ने दोनों घुसपैठियों को रुकने को कहा। इसके बाद दबाव में पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग शुरू कर दी, फिर भारत के बीएसएफ जवानों ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। सूत्रों के अनुसार भारत के बीएसएफ जवानों द्वारा 18 राउंड फायरिंग की गई।

पठानी सूट पहने थे घुसपैठिये 

जानकारी के मुताबिक, पिलर नंबर 364 के पास से पठानी सूट पहने दो घुसपैठिये भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। ये घटना दोपहर 2:18 मिनट पर हुई थी। फायरिंग के दौरान दोनों घुसपैठिये वापिस पाकिस्तानी सीमा में भागने में कामयाब हो गए।


Topics:

---विज्ञापन---