Rajasthan Weather: राजस्थान में अंधड़ के साथ बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पिछले 5 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसको देखते हुए तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में 25 मई को अंधड़ और उसके बाद आई बारिश से 17 लोगों की मौत हो गई थी। मौसम विभाग ने आज जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अंधड़ फिर ढहा सकता है कहर
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 29 मई को प्रदेश के जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ 30 और 31 मई को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अंधड़ एक बार फिर कोहराम मचा सकता है। अंधड़ का सबसे ज्यादा असर मध्य एवं पूर्वी राजस्थान में देखने को मिल सकता है।
विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने अंधड़-बारिश को देखते हुए एडवाइजरी भी जारी की है। तेज हवा/ओलों से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा घरों को भी क्षति पहुंच सकती है।
इन जिलों में बिगड़ेंगे हालात
मौसम विभाग ने प्रदेश में 25 जिलों में अगले 24 घंटे में अंधड़-बारिश की आशंका जताई है। प्रदेश में बारिश के साथ ही 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलने की आशंका जताई है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना है। विभाग ने प्रदेश के जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
25 मई को 17 लोगों ने गंवाई थी जान
बता दें कि इससे पहले 25 मई को हुई मुसलाधार बारिश के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 17 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। टोंक में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए थे।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
4 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
9 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines