Rajasthan Weather: राजस्थान में इस बार मानसून से जबरदस्त बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश पूर्वी और पश्चिमी भागों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश बीकानेर और गंगानगर में रिकाॅर्ड की गई। इन जिलों में 8 इंच से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज भी कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। अत्यधिक बारिश का असर बीसलपुर बांध के गेज पर देखने को मिल रहा है। बांध का गेज पिछले 24 घंटों में 6 सेमी. तक बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर में हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं जालोर, राजसमंद, भीलवाड़ा, पाली, अजमेर, जोधपुर, नागौर,बीकानेर में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।
बुधवार को इन जिलों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटे में बीकानेर में 8 इंच से ज्यादा से बारिश रिकाॅर्ड की गई। वहीं जयपुर में भी सड़कें दरियां बन गई। कई जिलों में भारी बारिश के कारण आम जन जीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो अजमेर में 15.4 मिमी, भीलवाड़ा में 10 मिमी, वनस्थली में 4 मिमी, पिलानी में 41.6 मिमी, सीकर में 4 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 21.9 मिमी, अंता बारां में 11 मिमी, सिरोही में 42.5 मिमी, करौली में 15.5 मिमी, बीकानेर में 39.4 मिमी, गंगानगर में 65.4 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।
बारिश के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम
बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव बीकानेर में देखने को मिला। बारिश के कारण कई कालाॅनियों में पानी भर गया। बाजारों में दुकानों के बाहर रखा सामान पानी में तैरता नजर आया। शाहपुरा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर पानी भर जाने के कारण भारी जाम लग गया। झुंझुनूं के खेतड़ी में जबरदस्त बारिश हुई। मध्य राजस्थान में भारी बारिश के कारण बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में बांध का गेज 6 सेमी. बढ़ गया। बारिश के कारण प्रदेश की कई नदियां भी उफान पर हैं। त्रिवेणी नदी भी 3 मीटर उपर बह रही है।
मानसून मीटर
मानसून में अब तक प्रदेश में 333 मिमी. औसत बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो जालोर, पाली, सिरेाही औ र राजसमंद ऐसे जिले हैं जहां अब तक 500 मिमी. से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines