Shooting coach Alleged For Rape: देश में एक और ‘बृजभूषण’ सामने आया है, जिस पर रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। शूटर्स का कहना है कि कोच उन पर अकेले फ्लैट पर आने का दबाव बनाता है। जब भी वह उन्हें अकेला देखता है तो छेड़छाड़ करने लगता है। मामला राजस्थान में सामने आया, जहां की 5 महिला शूटिंग खिलाड़ियों ने राजस्थान राइफल एसोसिएशन (RRA) को कोच के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।
महिला खिलाड़ियों का आरोप
शिकायत में महिला खिलाड़ियों ने शूटर्स एसोसिएशन के कोच शशिकांत शर्मा पर रेप करने और अकेले में छेड़छाड़ करने आरोप लगाया है। खिलाड़ियों ने कहा कि कोच रूटीन प्रैक्टिस के बाद हर रोज महिला खिलाड़ियों को अपने फ्लैट पर अकेले आने के लिए कहता था। इतना ही नहीं कोच कई बार इस तरह से खिलाड़ियों का यौन शोषण भी कर चूका है। कोच की ये मनमानी पिछले कई सालों से चलती आ रही है। खिलाड़ियों ने भी बताया कि कोच की इस हरकत से परेशान हो कर महिला शूटर्स जो खेल में अपना करियर बनाने के लिए आई थी, उन्होंने अपना सपना और स्पोर्ट्स दोनों ही छोड़ दिया और घर लौट गईं।
यह भी पढ़ें: मेरे बुढ़ापे की लाठी टूट गई, अब किसके सहारे जिऊं… जालंधर अग्निकांड में जिंदा बची बुजुर्ग महिला के अकेलेपन की कहानी
सरकारी नौकरी का झांसा देकर किया रेप
महिला शूटर्स ने भी कहा कि कोच ने ओलिंपिक में खिलाने, नेशनल मेडल दिलवाने और सरकारी नौकरी लगवाने के नाम एक खिलाड़ी के साथ रेप किया है। कोच की हैवानियत की शिकार कई नाबालिग शूटर्स भी है। महिला खिलाड़ियों का कहना है कि उन्होंने इस कोच की शिकायत राजस्थान राइफल एसोसिएशन, नेशनल राइफल शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद में भी शिकायत की थी। लेकिन उस शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद खिलाड़ियों ने कोच के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है।
संबंधित खबरें
RSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
48 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines