RSSB Mahila Supervisor Result Out: राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम घोषित, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें र‍िजल्‍ट

अगर आपने भी राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा दी थी, तो बिना देर किए आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर लें. यहां द‍िए गए डायरेक्‍ट लि‍ंक पर भी आप अपना र‍िजल्‍ट चेक कर सकते हैं.

rajasthan-mahila-supervisor-result-out-download-direct-link

RSSB Mahila Supervisor Result 2026 Declared: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला सुपरवाइजर परीक्षा का रिजल्ट और कटऑफ जारी कर दिया है. ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से रिजल्ट डाउनलोड करने का पूरा तरीका यहां जानें. (Photo - https://rssbasonline.com/)

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी वाली अपडेट सामने आई है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने महिला सुपरवाइजर परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. जो भी महिला उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुई थीं, वे अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स चेक कर सकती हैं. जान‍िये आप अपना रिजल्ट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और इस भर्ती से जुड़ी खास बातें क्या हैं.

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें Rajasthan Mahila Supervisor Result?

रिजल्ट चेक करने के लिए आपको किसी लंबे-चौड़े प्रोसेस से गुजरने की जरूरत नहीं है. आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके तुरंत अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

इस डायरेक्‍ट ल‍िंंक पर चेक करें अपना पर‍िणाम
https://rssbasonline.com/

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Candidate Corner या Result टैब पर क्लिक करें.
  • वहां आपको Rajasthan Mahila Supervisor Result 2026 का एक्टिव लिंक मिल जाएगा, उस पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट आपके सामने पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा. आप अपना रोल नंबर या नाम खोजकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
  • भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक कॉपी प्रिंट करके अपने पास रख लें.

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी
बोर्ड की तरफ से सिर्फ सिलेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट ही नहीं, बल्कि विभिन्‍न कैटेगरी के आधार पर कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दी गई है. उम्मीदवार अपनी-अपनी कैटेगरी (General, OBC, SC, ST, EWS आदि) के अनुसार कटऑफ चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

कुल कितने पदों पर होनी है भर्ती?
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 72 महिला अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी:

नॉन-टीएसपी क्षेत्र : 57 पद
टीएसपी क्षेत्र : 15 पद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ