हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Politics: नए जिलों के गठन पर बोले केंद्रीय मंत्री शेखावत- चुनावी लाभ के लिए जारी किया तुगलकी फरमान

विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत (फाईल फोटो)

Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नए जिलों की घोषणा को लेकर सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह घोषणा केवल चुनावी लाभ के लिए है। यह पहली बार होगा, जब अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर जिले घोषित कर दिए गए हो।

चुनावी लाभ के लिए जारी किया तुगलकी फरमान

केंद्रीय मंत्री रविवार को प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर थे। कुचामन सिटी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केवल चुनावी लाभ के लिए इस तरह से आनन-फानन में तुगलकी फरमान जारी किया गया है। शेखावत ने कहा कि सेवानिवृत आईएएस रामलुभाया के नेतृत्व में जो कमेटी बनाई गई है, उनका काम पूरा नहीं हुआ है, इसलिए उसको एक्सटेंशन दिया गया है और इसके एक सप्ताह बाद ही नए जिले घोषित कर दिए गए।

भगवान ही जानता है क्या होगा?

शेखावत ने आगे कहा कि मैंने कुछ जिलाधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि कौन से जिले में कौन सी तहसील होगी? यहां तो स्थिति और भी हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नए जिलों का गठन किया गया है, उससे लगता है कि सरकार ही जानती है कि इनका क्या होगा?

विज्ञापन

जिस तरह बोलचाल की भाषा में किसी के लिए कहा जाता है, इसका तो राम को ही पता। उसी प्रकार नए जिलों को लेकर भगवान ही जानता है क्या होगा? इनके बारे में तो सरकार भी नहीं जानती होगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में धरातल पर जो भी विकास दिख रहा है, वह सब केंद्र की योजनाओं के बूते दिख रहा है। रोड नेटवर्क का सारा काम केंद्र सरकार कर रही है। मनरेगा में केन्द्र सरकार का पैसा है। जल जीवन मिशन भी केंद्र सरकार के सहयोग से चल रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola