राजस्थान यूनिवर्सिटी में परीक्षा देते वक्त छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी ने सियासी रंग ले लिया है। परीक्षा केंद्र में सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस ने निर्मल चौधरी को हिरासत में लिया तो केंद्र में साथ परीक्षा दे रहे कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया ने जबरदस्त हंगामा करते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया। यह मामला अब सत्ता और विपक्ष के बीच तनातनी का मुद्दा बन गया है।
क्या है पूरा मामला?
जयपुर के राजस्थान यूनिवर्सिटी में शनिवार सुबह दर्शनशास्त्र की परीक्षा देते वक्त छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 2022 में दर्ज एक मामले में वांटेड निर्मल चौधरी जैसे ही परीक्षा केंद्र में बैठे थे। तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस गिरफ्तारी का विरोध कर रहे संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया को भी पुलिस अपने साथ जीप में ले गई। हालांकि बाद में पुलिस ने सफाई दी कि विधायक को हिरासत में नहीं लिया गया था। वो खुद गाड़ी में बैठकर थाने तक पहुंचे थे। विधायक पूनिया पुलिस केस कार्रवाई की शिकायत लेकर कमिश्नर ऑफिस तक पहुंच गए और दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
मामले में सियासत तेज
इस मामले में सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ट्वीट कर गिरफ्तारी को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की है। वहीं, जब अभिमन्यु पूनिया थाने से रिहा होकर सचिन पायलट से मिलने पहुंचे तो पायलट ने इसे विपक्ष के खिलाफ जानबूझकर की जा रही द्वेषपूर्ण कार्रवाई करार दिया। अगर सत्ता में बैठी सरकार जानबूझकर विपक्षियों को निशाना बनाएगी तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। यह सीधी सीधी तानाशाही है।
निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी को लेकर विरोध में कांग्रेस
गौरतलब है कि छात्र नेता निर्मल चौधरी का नाम इससे पहले भी कई मामलों में सामने आया है। 2022 में उनपर पुलिस की गाड़ी तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें आज उनकी गिरफ्तारी हुई है। हाल ही में रेजिडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई हत्याकांड में भी वे एक पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार के चलते सुर्खियों में रहे थे। अब परीक्षा केंद्र से गिरफ्तारी का यह मामला राज्य में सत्ता और विपक्ष के बीच एक और सियासी जंग में तब्दील हो गया है। निर्मल चौधरी की गिरफ्तारी और इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं का सड़कों से सोशल मीडिया तक नजर आया। अब यह मामला अदालत में जाएगा या सियासत को और गरमाएगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
ये भी पढ़ें- डॉ. राकेश बिश्नोई मामले में सरकार और परिजनों के बीच हुआ समझौता, आरोपी डॉक्टर ने किया ये ऐलान
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
9 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines