Rajasthan Politics: सीएम गहलोत ने सोमवार को राजधानी जयपुर में 50 जिलों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर प्रहार किये। उन्होंने कहा कि मैं मोदीजी से बड़ा फकीर हूं। आपने देखा होगा मोदीजी एक बार जो ड्रेस पहन लेते हैं तो वो रिपीट नहीं करते हैं। मैं दिन में एक ही ड्रेस रखता हूं। मैं फकीर नहीं हूं क्या? उन्होंने आगे कहा कि मेने अपने जीवन में आज तक एक प्लाॅट नहीं खरीदा है। एक फ्लैट नहीं खरीदा है। मैंने आज एक ग्राम सोना नहीं खरीदा है। वो मुझसे बड़े क्या फकीर होंगे।
सीएम गहलोत ने कहा कि मेरी बेटी की शादी हुई तो मेरी वाइफ ने 90 हजार के चैक दिए होंगे। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले 90 हजार का प्लाॅट मानसरोवर में मिला था वो प्लाॅट 10 की किस्तों में दिया। एमपी को दिल्ली में फ्लैट मिलता है, वह द्वारका में है। उसका कोई 15 हजार किराया आता है, उसकी 15 साल तक किस्तें चुकाईं। उन्होंने कहा कि मैं आज तक एक ग्राम सोना नहीं खरीदा है। वो मुझसे बड़े क्या फकीर होंगे।
मैं पद छोड़ना चाहता हूं, पद मुझे नहीं छोड़ रहा
सीएम ने अपनी फकीरी की तुलना पीएम की फकीरी से करते हुए कहा कि उनका चश्मा ढाई लाख का है। मुझसे क्या सुनना चाहते हैं वो? पहले राहुल गांधी ने नहीं कहा था सूट-बूट की सरकार। जब पहली बार पीएम बने तो लंदन से 10 लाख सूट बनकर आया था। जैसे ही राहुल गांधी ने सूट-बूट की सरकार कहा उन्हें वह सूट बेचना पड़ा।
सीएम ने आगे कहा कि पिछले दिनों लाभार्थी संवाद के दौरान एक लाभार्थी ने कहा कि बार-बार आप ही सीएम बनो। मैंने कहा कि धापू देवी जी मैं सीएम का पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन यह पद मुझे नहीं छोड़ रहा। यह कहने में आदमी को हिम्मत चाहिए कि मैं पद छोड़ना चाहता हूं, पर पद मुझे नहीं छोड़ रहा।
राजनीति में हर शब्द सोच समझकर बोलता हूं- सीएम
सीएम गहलोत ने कहा कि पद छोड़ने के लिए हिम्मत चाहिए। हाईकमान जो फैसला करें वह मंजूर है। सोचिए इतना बड़ा फैसला खुद कर रहा हूं कि हाईकमान का निर्णय तो मुझे मंजूर होगा ही। यह कहने में हिम्मत चाहिए मैं पद छोड़ना चाहता हूं। पद मुझे नहीं छोड़ रहा। उन्होंने मीडिया के साथियों से संबोधित करते हुए कहा कि इस बात का मतलब यह मत निकालना कि मैं चलते हुए कुछ भी बोल दे रहा हूं। मैं राजनीति में हर शब्द सोच समझकर बोलता हूं।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
12 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines