Rajasthan News: खेल प्रतिभाओं को तलाशने एवं तराशने के लिए राज्य खेलों की तर्ज पर राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा। जयपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का आगाज 23 जून, 2023 को होगा।
खेलों में भाग लेने के लिए सभी आयु वर्ग के इच्छुक खिलाड़ी राजीव गांधी ओलम्पिक की अधिकृत वेबसाइट www.rajolympic.rajasthan.gov.in पर अपने जन आधार का विवरण डालकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक में होगा 7-7 खेलों का आयोजन
ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक के तहत 7-7 खेलों का आयोजन होगा। ग्रामीण ओलम्पिक के तहत कबड्डी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, शूटिंग बॉल, रस्साकशी का आयोजन होगा तो वहीं, शहरी ओलम्पिक के तहत कबड्डी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
पंचायत से राज्य स्तर तक होंगे आयोजन
ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 दिन, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 5 दिन, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 3 दिन एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 दिन आयोजित होंगी, वहीं शहरी ओलम्पिक के तहत पालिका स्तरीय प्रतियोगिताएं 6, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 3 दिन एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 4 आयोजित होंगी।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
13 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines