Rajasthan News: प्रदेश में देवस्थान विभाग के अन्तर्गत आने वाले सभी मंदिरों में गुरुवार को गुरु-पुष्य संयोग के अवसर पर पीला ध्वज फहराया जाएगा।
देवस्थान मंत्री शकुन्तला रावत ने बुधवार को श्रीराम मंदिर परिसर स्थित देवस्थान विभाग के कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि गुरु- पुष्य दुर्लभ संयोग है और इस अवसर पर ‘ऊँ’ लिखा पीले रंग का ध्वज प्रदेश के सभी देवस्थान मंदिरों में लगाया जाएगा।
पीला रंग गुरु को समर्पित
उन्होंने कहा कि पीला रंग गुरु को समर्पित है और ओम शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना स्वरूप देवस्थान विभाग द्वारा यह नई शुरुआत की जा रही है। रावत ने कहा कि अपनी संस्कृति को सहेजने का यह हमारा एक प्रयास है।
इस नई पहल से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। उन्होंने कहा कि इस शुरुआत का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ध्येय वाक्य ‘सेवा परमो धर्म’ के माध्यम से प्रदेश में खुशहाली का परचम लहराना है।
धार्मिक स्थलों का हो रहा विकास
देवस्थान मंत्री ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों के विकास और रखरखाव पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग के अन्तर्गत 593 मंदिर आते हैं और उनके रखरखाव के लिए 593 लाख रुपए दिए गए हैं, जिससे इन मंदिरों का रंग-रोगन व साज-सज्जा हो सके। पुजारियों को दिया जाने वाला मानदेय भी 3 हजार रूपए से बढ़ाकर 5 हजार रूपए किया गया है।
उन्होंने बताया कि जयपुर के सुप्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर का उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर वृहद् विकास किया जाएगा। चित्तौड़गढ़ में जलझूलनी एकादशी पर लगने वाले सांवरिया सेठ के मेले में बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट की घोषणा भी की गई है। डूंगरपुर स्थित बेणेश्वर धाम के विकास का कार्य किया जा रहा है। प्रदेशवासियों की अगाध आस्था वाले विभिन्न मंदिरों के समग्र विकास के लिए 10 करोड़ राशि की लागत से डीपीआर जल्द बनाई जाएगी।
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रियों की संख्या होगी 40 हजार
रावत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के अंतर्गत 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों के तीर्थ यात्रा के सपने को पूरा किया गया है। अब यह संख्या बढ़ाकर 40 हजार की जाएगी। इनमें से 36 हजार वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन से तीर्थ यात्रा कराई जाएगी और शेष नागरिकों को हवाई यात्रा द्वारा काठमांडू, नेपाल की तीर्थ यात्रा के सपने को साकार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रा के लिए अयोध्या, बैद्यनाथ और श्रवणबेलगोला जैसे तीर्थ जोड़े गए हैं और इस सूची में कई नए तीर्थ और जोड़े जाएंगे।
ऑनलाइन दर्शन की मिलेगी सुविधा
देवस्थान मंत्री ने बताया कि प्रदेश के प्रसिद्ध ऋषभदेव एवं गोगामेड़ी मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन की शुरुआत की जा चुकी है। विभाग द्वारा शीघ्र ही अन्य 5 प्रमुख मंदिरों में ऑनलाइन दर्शन की सुविधा प्रारंभ की जाएगी। रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विश्वास है कि हर प्राणी में ईश्वर विराजमान है। हम इसे साकार कर सकें, ऐसा हमारा प्रयास है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
13 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines