हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan News: राजस्थान दिवस पर सीएम गहलोत प्रदेशवासियों को देंगे ये तोहफा, जानें पूरी खबर

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत ने अपने आखिरी बजट में आम जनता के लिए कई लोक-लुभावन घोषणाएं की थी। राजस्थान में आम लोगों के लिए 1 अप्रैल से कई चीजों में बदलाव होने जा रहा है।

इन बदलावों में 100 यूनिट तक निशुल्क बिजली, राजकीय बसों में महिलाओं के किराए में 50 फीसदी की छूट, 500 रूपये में गैस का सिलेंडर समेत कई ऐसी योजनाएं है जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा।

ये योजनाएं की जाएगी शुरू

बता दें कि इन योजनाओं की शुरूआत सीएम आज राज्य स्थापना दिवस समारोह के जरिए करेंगे। प्रदेश में 1 अप्रैल से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख तक का निशुल्क इलाज मिलेगा। प्रदेश में बुजूर्गों को दी जाने वाली पेंशन की राशि बढ़ाकर 1 हजार रूपए कर दी गई है।

विज्ञापन

इसके साथ ही 76 लाख परिवारों को 500 रूपए में गैस का सिलेंडर मिलेगा। हर परिवार को 2 हजार यूनिट बिजली हर महीने निशुल्क मिलेगी। पात्र परिवारों को खाद्य राशन किट मिलेंगे। इंदिरा रसोई की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी।

लाभार्थियों से संवाद करेंगे सीएम

राजस्थान का स्थापना दिवस भी आज है। यहीं वजह है कि राजस्थान सरकार इस लाभार्थी उत्सव के रूप में मना रही है। इस समारोह के जरिए सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को गहलोत जनता को समर्पित करेंगे। इसी के तहत सीएम आज लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola