Money in the Bank 2026 रिजल्ट्स: Roman Reigns की आंधी में उड़ा विरोधी, WWE को मिला नया चैंपियन

WWE Money in the Bank 2026 बहुत ही शानदार रहा. सभी रेसलर्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. शो में बड़े मैच बुक किए गए थे. कुछ चौंकाने वाले पल भी देखने को मिले. आइए आपको बताते हैं कि इवेंट में किन स्टार्स को सफलता मिली.

WWE Money in the Bank
1 / 6
Money in the Bank में हुए बड़े मैच (Photo: WWE.com)

WWE Money in the Bank Results: WWE के बड़े इवेंट Money in the Bank का अंत हो गया है. फैंस को पांच बड़े मुकाबले शो में देखने को मिले. सभी रेसलर्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. रोमन रेंस का मैच भी हुआ. ट्रिपल एच ने शो को बहुत बढ़िया बनाया हुआ था. चौंंकाने वाले पल भी हुए. फैंस ने अपने चहेते रेसलर्स का खूब अंदाज में समर्थन किया. मेन इवेंट में मेंस लैडर मैच हुआ, जिसमें खूब बवाल मचा. आइए आपको बताते हैं कि Money in the Bank में किन रेसलर्स की जीत हुई.

विज्ञापन

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच2 / 6

रोमन रेंस ने एलए नाइट के खिलाफ सबसे पहले अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच में दोनों स्टार्स ने अपने हदें पार कीं. नाइट ने कई बार रेंस को बीएफटी लगाया लेकिन जीत नहीं मिली. रेंस ने भी सुपरमैन पंच और स्पीयर से नाइट को पिन किया लेकिन सफलता नहीं मिली. मैच में कई बार दोनों रेसलर्स जीत के करीब आए. रिंग के बाहर भी एक्शन दिखा. नाइट ने रेंस को टेबल पर पटका. फैंस नाइट का समर्थन कर रहे थे. अंत में रेंस ने लगातार दो सुपरमैन पंच नाइट को मारे. इसके बाद उन्होंने नाइट को स्पीयर लगाकर पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया. रेंस को इस बार काफी मुश्किल से जीत मिली. मैच के बाद एरीना में 946 भी नजर आए. इनका द उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ ब्रॉल हुुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस लैडर मैच

वुमेंस लैडर मैच3 / 6

सोल रुका, लोला वाइस, जेसी ज़ेन, रॉक्सन परेज, लैश लीजेंड और टिफनी स्ट्रेटन ने इस मैच में खूब तबाही मचाई. रुका और लीजेंड ने अपने एक्शन से खूब दिल जीता. कुछ लैडर्स भी मैच के दौरान टूट गईं. कई बार लगा कि परेज मैच को जीत जाएंगी. वो जीत के बहुत करीब भी आईं. लीजेंड ने भी ब्रीफकेस निकालने की पूरी कोशिश की. अंत में लैडर में टिफनी और लीजेंड के बीच बैटल देखने को मिली. टिफी ने लीजेंड को नीचे गिरा दिया. उन्होंने तुरंत लैडर में चढ़कर ब्रीफकेस निकाल दिया. टिफनी ने अपने करियर में दूसरी बार ब्रीफकेस हासिल किया है. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी का मैच

ओबा फेमी का मैच4 / 6

ओबा फेमी की टक्कर ब्रॉन्सन रीड के साथ हुई. दोनों ने एक-दूसरे पर खूब मूव लगाए. इस मैच में द विज़न के ऑस्टिन थ्योरी, लोगन पॉल और मैक्सिकन डुप्री ने दखलअंदाजी की. थ्योरी ने रीड को ब्रॉस नकल्स भी दिया. रीड ने दो बार फेमी के ऊपर नकल्स से हमला किया लेकिन वो पिन नहीं कर पाए. अंत में पूरी तरह से पलड़ा फेमी का भारी रहा. उन्होंने थ्योरी को पटका. इसके बाद रीड को फॉल फ्रॉम ग्रेस मूव्स लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच5 / 6

स्टेफनी वकेर ने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड की. तीनों रेसलर्स ने एक-दूसरे पर खूब हमला किया. बैकी और स्टेफनी ने टीम बनाकर मॉर्गन के ऊपर अटैक किया. मुकाबले में तीनों में से कोई भी जीत सकता था. कई बार लगा कि स्टेफनी टाइटल को रिटेन कर लेंगी. अंत में स्टेफनी ने बैकी को टेबल पर फेंका. इसका फायदा मॉर्गन ने उठाया. उन्होंने तुरंत रिंग में आकर स्टेफनी को ओबिलियन मूव लगाया. उन्होंने स्टेफनी को पिन करते हुए जीत हासिल की. अब वो नई चैंपियन बन गई हैं. (Photo: WWE.com)

मेंस लैडर मैच

मेंस लैडर मैच6 / 6

सीएम पंक, केविन ओवेंस,  पेंटा, ट्रिक विलियम्स, जे'वॉन एवंस और ब्रॉन ब्रेकर ने मैच में खूब तोड़फोड़ की. ब्रेकर ने बहुत आतंक मचाया. उन्होंने सभी को अपने ब्रेकर से धराशाई किया. एवंस के ऊपर उन्होंने इतना खतरनाक अटैक किया कि उन्हें एंबुलेंस से ले जाना पड़ा. हालांकि बाद में वो एंबुलेंस से ही वापस भी आ गए थे. एवंस ने भी एक्शन से सभी का दिल जीता. कई बार लगा कि एवंस ही मुकाबला जीतेंगे. वो थोड़ा ढीले भी पड़ गए थे. मैच में पूरी तरह से माहौल ब्रेकर ने बनाया. वो जीत के काफी करीब थी. अचानक पेंटा ने आकर उन्हें लैडर में मैक्सिकन डिस्ट्रायर देकर धराशाई कर दिया. इसके बाद पेंटा ने आराम से लैडर में चढ़कर ब्रीफकेस निकाल लिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन