Unlucky Zodiac Signs: शुक्र-मंगल ने बनाया केंद्र दृष्टि योग, मेष, मकर समेत 4 राशियों को हो सकती है पैसों की तंगी
Kendra Drishti Yoga: शुक्र ग्रह और मंगल ग्रह दोनों आज 11 अक्टूबर की रात को 2 बजकर 58 मिनट पर एक-दूसरे से 90 डिग्री पर आए हैं. इन दोनों ग्रहों के 90 डिग्री पर होने से केंद्र दृष्टि योग बन रहा है.

Unlucky Zodiac Signs: आज शुक्र तुला राशि में और मंगल कर्क राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह को पैसे, सुख-सुविधाओं और रिश्तों का कारक मानते हैं. मंगल को साहस, क्रोध और विवाद से जुड़ा हुआ माना जाता है. ऐसे में क्रोध में कोई फैसले लेने से परेशानी हो सकती है.
केंद्र दृष्टि योग राशिफल
2 / 6केंद्र दृष्टि योग के बनने से इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा. मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोगों को केंद्र दृष्टि योग के बनने के कारण आर्थिक तौर पर हानि का सामना करना पड़ सकता है. आइये इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि
3 / 6मेष राशि के लिए शुक्र और मंगल का संबंध मुश्किलें बढ़ा सकता है. इन लोगों को रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. साझेदारी के व्यापार में नुकसान हो सकता है. आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.
कर्क राशि
4 / 6कर्क राशि वालों को परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है. आप लोगों का खर्च बढ़ सकता है. सुख-सुविधाओं की ओर आकर्षित होने से खर्च बढ़ेगा और बाद में पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.
तुला राशि
5 / 6तुला राशि वालों को प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आप लोगों का सीनियर लोगों के साथ विवाद हो सकता है. अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें. मां लक्ष्मी की कृपा से धनलाभ हो सकता है.
मकर राशि
6 / 6कारोबारियों को नुकसान हो सकता है. आपको पैसा अटक सकता है. जल्दबादी में कोई काम करने से बचना होगा. किसी विवाद में पड़ने से बचना होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.