किन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? मजिस्ट्रेट के तीनों को छोड़ने के आदेश

दिल्ली पुलिस ने CJP प्रोटेस्ट को लीड करने मुंबई से दिल्ली आए अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया था. उनके साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया था, लेकिन आज रविवार की सुबह तीनों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया जा रहा है.

abhijeet dipke | cjp protest | ratna singh

कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों टॉप लीडर्स को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है. (Credit-ANI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली पुलिस ने आज तीनों को दिल्ली कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया और मजिस्ट्रेट ने तीनों को छोड़ने का आदेश जारी कर दिया. तीनों को एक साल तक शांति भंग नहीं करने और 50-50 हजार का बॉन्ड भरने की शर्त पर रिहा किया गया है. दरअसल, CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने आज सुबह अपने X हैंडल पर ट्वीट करके बताया था कि आज तीनों को दिल्ली कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया जाएगा. इस दौरान वे खुद मौके पर मौजूद रहेंगी और CJP की ओर से केस लड़ रहे अन्य वकील भी पहुंचेंगे.

विज्ञापन

CJP नेताओं पर शांति भंग करने का आरोप

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, अभिजीत दिपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को प्रिवेंटिव अरेस्ट में रखा गया है और तीनों पर शांति भंग करने का आरोप है. इसलिए दिल्ली पुलिस ने धारा 107/51 यानी शांति भंग करने की आशंका के चलते तीनों को प्रिवेंटिव अरेस्ट किया है. प्रिवेंटिव अरेस्ट कानूनी रूप से दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि इसके तहत क्राइम होने की आशंका से हिरासत में लिया जाता है, ताकि संभावित अपराध को टाला जा सके या होने से रोका जा सके. अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई है ओर न ही स्पेशल एक्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट का न्यायपालिका से कोई संबंध है.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था तीनों को

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर आह्वान किया था. विरोध प्रदर्शन CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था, जिसके लिए अभिजीत दीपके अपने साथियों आशुतोष रांका और सौरव दास के साथ मुंबई से फ्लाइट में दिल्ली पहुंचे. लेकिन दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होते ही तीनों को हिरासत में ले लिया. खास बात यह रही कि दिल्ली पुलिस ने तीनों को विमान से उतरने नहीं दिया, बल्कि विमान के अंदर जाकर ही तीनों को हिरासत में लिया और उन्हें लेकर एयरपोर्ट से निकल गई. इसके बाद आज सुबह तक तीनों का कोई अता-पता नहीं था. न दिल्ली पुलिस ने उनके डिटेन सेंटर की लोकेशन बताई, न परिजनों से और न ही वकीलों से संपर्क करने दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ