New Zealand Squad Announced: 22 अक्टूबर से भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच पहले T20I सीरीज खेली जाएगी, जिसके बाद वनडे श्रृंखला का आयोजन होगा. 4 नवंबर से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अब अपने स्क्वाड का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. पहले तीन वनडे मैचों के लिए अलग और अंतिम दो मुकाबलों के लिए अलग-अलग टीमें चुनी गई हैं. भारतीय मूल के स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र की टीम में वापसी हो गई है.
न्यूजीलैंड ने किया ODI स्क्वाड का ऐलान
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है. फिन एलन, टिम सीफर्ट और लोकी फर्ग्यूसन को वनडे टीम में जगह दी गई है. बता दें कि 2023 के बाद पहली बार एलन और फर्ग्यूसन की वनडे क्रिकेट में वापसी होने जा रही है, वहीं सीफर्ट 18 महीने बाद दोबारा एकदिवसीय स्क्वाड का हिस्सा बने हैं. ये तीनों ही चौथे और पांचवें वनडे का हिस्सा होंगे.
रचिन रवींद्र चोटिल होने के कारण T20I सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन अब शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड ने उन्हें अपने स्क्वाड में जगह दी है. जैक फाउल्क्स को हिप फ्लेक्सर, विल ओ’रूर्क को पिंडली और बेन सियर्स को टखने में चोट लगी है, जिस वजह से वे वनडे श्रृंखला में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.
पहले 3 वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर.
चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग.
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 1 नवंबर को T20I सीरीज समाप्त हो जाएगी, जिसके तीन दिन बाद ही वनडे श्रृंखला की शुरुआत हो जाएगी. 15 नवंबर को सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा. नीचे पूरा शेड्यूल दिया गया है: