हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan News: उदयपुर के मावली में 8 साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या, शव के 10 टुकड़े किए, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मावली इलाके की 8 साल की बच्ची के 10 टुकड़े कर बेरहमी से मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार शाम की है। पुलिस बच्ची की मौत के मामले में कई एंगल से जांच कर रही है।

घर से 200 मीटर खंडहर में मिला शव

पुलिस के अनुसार सरकारी स्कूल की कक्षा 4 में पढ़ने वाली पूजा स्कूल से लौटकर खेत पर जाने के लिए निकली थी। जब वह खेत पर नहीं पहुंची तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश करने के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो पिता ने 28 मार्च को पुलिस को इसकी जानकारी दी। शनिवार को पुलिस को घर से 200 मीटर दूर खंडहर में उसका शव मिला।

पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमाॅर्टम के उदयपुर के एमबी हाॅस्पिटल ले गई। रविवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया। मावली के डिप्टी एसपी ने बताया कि अपहरण को लेकर बच्ची के पिता ने मावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्ची का शव टुकड़ों में मिला। पोस्टमाॅर्टम के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola