Rajasthan Election Exit Poll Result 2023: राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुए। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 75.46 प्रतिश मतदान हुआ जो कि 2018 की तुलना में 1 फीसदी अधिक था। इस बीच दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही थी। वहीं आज जारी हुए विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में से अधिकांश में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है। सभी एजेंसियों ने भाजपा को 100-120 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं न्यूज24 टुडेज चाणक्य ने भाजपा को 89 सीटें और कांग्रेस को बहुमत के पार यानी 101 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के सर्वे में जातियों के समर्थन को लेकर चैंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। सर्वे में सामने आया है कि कई जातियां इस बार भाजपा-कांग्रेस के पक्ष में बराबर वोट करते नजर आई है। सर्वे के अनुसार 32 फीसदी जाटों ने कांग्रेस को वोट दिया वहीं 38 प्रतिशत जाटों ने भाजपा को समर्थन किया। ऐसे में इस बार 6 फीसदी वोट भाजपा की ओर स्विंग हुए हैं। पिछली बार यह आंकड़ा ठीक उलट था।
48 प्रतिशत ओबीसी वोट भाजपा को मिले
वहीं बात करें दलितों की तो 58 फीसदी दलित कांग्रेस के पक्ष में तो 31 फीसदी ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। 46 प्रतिशत मीणा-एसटी कांग्रेस के समर्थन में तो वहीं 36 प्रतिशत भाजपा के पक्ष में समर्थन करते नजर आए। सर्वे के मुताबिक 83 प्रतिशत मुस्लिमों ने कांग्रेस को 7 फीसदी को भाजपा ने अपनी पसंद चुना। राजस्थान के 53 फीसदी ब्राहाणों ने भाजपा को तो 26 प्रतिशत ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिय है। वहीं बात करें राजपूतों की तो 47 प्रतिशत राजपूत भाजपा के साथ तो 29 फीसदी कांग्रेस के साथ गए। वहीं ओबीसी जो कि प्रदेश का सबसे बड़ा वोटबैंक माना जाता है इसमें 28 फीसदी कांग्रेस के साथ थे तो 48 फीसदी भाजपा का साथ दिया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
8 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines