हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Congress: कांग्रेस ने 75 AICC सदस्यों की सूची जारी की, वैभव गहलोत समेत ये नेता सूची में शामिल, जानें...

विज्ञापन

Rajasthan Congress: राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने संगठन को दुरूस्त करने में जुटी है। इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस ने एक सूची जारी की। यह सूची 75 AICC सदस्यों की थी। इनमें 55 सदस्य संगठन चुनावों में से चुने गए और बाकी 20 को मनोनीत किया गया। पायलट गुट के भी तीन नेताओं को इस सूची में जगह मिली है। हालांकि इस सूची में अशोक गहलोत खेमे का दबदबा रहा।

25 सितंबर की घटना में नोटिस पाए तीनों नेताओं का इस सूची में नाम नहीं है। सीएम गहलोत के नजदीकी मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ का नाम इस लिस्ट में नहीं है। ये सभी नेता पीसीसी मेंबर हैं।

वैभव गहलोत को भी बनाया गया सदस्य

AICC मेंबर में मंत्री और विधायकों का ज्यादा दबदबा है। सीएम के बेटे वैभव गहलोत को AICC का मेंबर बनाया गया है। इसके अलावा स्पीकर सीपी जोशी को भी इसका मेंबर बनाया गया है। सूची में सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, रघु शर्मा और हरीश चौधरी को AICC का मेंबर्स बनाया गया हैं।

विज्ञापन

ये है निर्वाचित सदस्यों की सूची

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीएम अशोक गहलोत, विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिव पायलट, जितेंद्र सिंह, रघुवीर मीणा, अभिषेक मनु सिंघवी, रामेश्वर डूडी, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, मोहन प्रकाश, पवन खेड़ा, धीरज गुर्जर, कुलदीप इंदौरा, जुबेर खान, नीरज डांगी, पुखराज पाराशर, वैभव गहलोत, सीताराम अग्रवाल।

इसके अलावा ललित तूनवाल, जसवंत गुर्जर, आर सी चौधरी, स्वर्णिम चतुर्वेदी, दिनेश खोड़निया, सीताराम लांबा और संजीता सिहाग, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज, सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, लालचंद कटारिया, भजन लाल जाटव, महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास।

विज्ञापन

इसके अलावा कई मंत्रियों को भी इस सूची में जगह मिली है। सूची में शाले मोहम्मद, ममता भूपेश, टीकाराम जूली, अशोक चांदना, गोविंद मेघवाल, शकुंतला रावत, राजेंद्र यादव, मुरारी लाल मीणा, गुरमीत सिंह कुन्नर, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र बिधूड़ी, रोहित बोहरा, चेतन डूडी, दानिश अबरार, सुदर्शन सिंह रावत, हाकम अली, दिव्या मदेरणा, कृष्णा पूनिया, इंदिरा मीणा और गणेश घोघरा आदि के नाम शामिल है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola