Amit Shah addresses a press conference in Jaipur: राजस्थान के जयपुर में अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गहलोत सरकार ने सालासर में राम दरबार पर बुलडोजर चलवाया, अलवर में ड्रिलिंग मशीन से शिवलिंग तोड़ा गया था। शाह ने इस दौरान गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने, आगे कहा कि राजस्थान में इस तरह के तुष्टिकरण के कई मामले देखने को मिले हैं।
कांग्रेस सरकार की विदाई तय
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाह ने कहा कि राजस्थान के हर कोने में लोगों में बदलाव का मूड है। राजस्थान की जनता ने हर क्षेत्र में नाकाम और नाकाम कांग्रेस सरकार को विदाई देने का मन बना लिया है। राजस्थान ने हमेशा मोदी जी के साथ खड़ा रहकर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। 2014 और 2019 दोनों चुनावों में सभी की सभी सीटें भाजपा के खाते में देकर राजस्थान की जनता ने हमेशा मोदी जी को अपना समर्थन दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैंने पूरे राजस्थान का दौरा किया है और विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि राजस्थान में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बन रही है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर
अमित शाह ने कहा कि गहलोत सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर है। पिछले 5 वर्षों में छबड़ा, भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, नोहर, मेवात, मालपुरा, जयपुर में सुनियोजित दंगे हुए हैं। वोट बैंक की राजनीति के चलते गहलोत सरकार ने दंगाइयों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। वहीं उन्होंने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में राजस्थान में अगर किसी की सबसे बुरी हालत हुई है तो वो है महिलाओं और दलितों की।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
9 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines