के जे श्रीवत्सन, जयपुर
Prem Chand Bairwa Son Reel: राजस्थान में सियासी दांवपेच चल रहे हैं। फिलहाल राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस के साथ अन्य पार्टियों ने दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का कहना है कि भाजपा संगठनात्मक तरीके से उपचुनाव की तैयारी कर रही है। इस सियासी तैयारी के बीच प्रेमचंद बैरवा के बेटे की एक रील सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई है। जिसमें पुलिस बेटे को एस्कॉर्ट करती दिखाई दे रही है। वीडियो में उन्हें मौज-मस्ती करते देखे जा सकता है। वह एक ओपन जीप में तीन अन्य युवकों के साथ नजर आते हैं। ये युवक जमकर टशन दिखाते हुए रील बनाते हैं।
सुविधाओं का दुरुपयोग
बताया जा रहा है कि ये वीडियो डिप्टी सीएम के बेटे और सांगानेर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज के बेटे कार्तिकेय भारद्वाज का है। इस दौरान यातायात के नियम भी ताक पर रखे जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ‘सुविधाओं के दुरुपयोग’ को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि न्यूज 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
ये भी पढ़ें: धरने पर बैठने को क्यों मजबूर हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत, क्या है गांधी वाटिका? जिसके लिए छिड़ा संग्राम
लोगों ने उठाए सवाल
लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर कई सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि एस्कॉर्ट किस पद पर रहने की वजह से मिला है? क्या ये नियमानुसार है। वहीं एक यूजर ने कहा कि सरकारी गाड़ियों का उपयोग रील बनाने में किया जा रहा है। ये गलत है।
ये भी पढ़ें: ‘कल से डस्टबिन नहीं तो दुकान बंद..कचरा फैलाने में ये आदमी नंबर-1’, IAS टीना डाबी का वीडियो वायरल
एक यूजर ने लिखा- भजनलाल सरकार के उप-मुख्यमंत्री के बेटे को राजस्थान पुलिस रील बनाने में सुरक्षा देती हुई। जीवन हो तो राजस्थान के उपमुख्यमन्त्री प्रेमचंद बैरवा के बेटे जैसा हो। कानून को ताक में रखकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines