---विज्ञापन---

‘कल से डस्‍टब‍िन नहीं तो दुकान बंद..कचरा फैलाने में ये आदमी नंबर-1’, IAS टीना डाबी का वीड‍ियो वायरल

IAS Tina Dabi: टीना डाबी की हाल ही में बाड़मेर के जिला कलेक्टर के पद तैनाती हुई है। उन्होंने शहर में नवो बाड़मेर स्वच्छता अभियान शुरू किया है।

---विज्ञापन---

IAS Tina Dabi: आईएस अफसर टीना डाबी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी पर्सनल लाइफ हो या फिर काम वे हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उनकी राजस्थान के बाडमेर से कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं। बता दें हाल ही में बाड़मेर के जिला कलेक्टर के पद पर उनकी तैनाती हुई है।

हाथ में माइक लेकर करवाई सफाई

दरअसल, वीडियो में वह पूरे बाड़मेर में सफाई करवाती दिख रही हैं। हाथ में माइक लिए वह बाजार, सब्जी मंडी और गलियों में चलती दिखीं। वह ठेलीवालों और दुकानदारों से कूड़ा न करने और उनकी दुकान या ठेले के आगे पड़े कूड़े को साफ करने की हिदायत देते दिख रही हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हर कारोबारी अपनी दुकान के आगे रखे डस्टबिन 

सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियो वायरल हैं। जिनमें वह यह कहती सुनी गई कि जिसने अपने ऑफिस, दुकान या रेहड़ी के आगे कूड़ा डाला और सफाई नहीं की तो उनका 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर कारोबारी अपनी दुकान के आगे डस्टबिन रखे। अगर कल से डस्‍टब‍िन नहीं मिला तो दुकान बंद कर दी जाएगी और दुकानदार पर नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में बड़ी चूक, घेरा तोड़ मिलने पहुंचे स्टूडेंट ने की ये मांग

---विज्ञापन---

नवो बाड़मेर स्वच्छता अभियान की शुरुआत 

दरअसल, बुधवार को बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शहर में नवो बाड़मेर स्वच्छता अभियान शुरू किया है। इस अभियान में अगले 24 घंटे शहर के सफाई कर्मचारी, अधिकारी और आम जनता मिलकर सफाई करेगी। यहां सड़कों, बाजारों, नालों की सफाई, पेड़ों की छंटाई की जाएगी। लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान के बाद कूड़ा फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: धरने पर बैठने को क्यों मजबूर हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत, क्या है गांधी वाटिका? जिसके लिए छिड़ा संग्राम

---विज्ञापन---
First published on: Sep 25, 2024 06:08 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola