NIA Arrest Two Accused Rajasthan Terror Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आतंकियों के मंसूबों पर लगातार पानी फेरती नजर आ रही है। एनआईए ने मंगलवार को पिछले साल राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में विस्फोटक और आईईडी की जब्ती के मामले में सरगना समेत दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एनआईए ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग ISIS से प्रेरित आतंकवादी संगठन ‘SUFA’ का हिस्सा थे। रतलाम के रहने वाले मोहम्मद यूनुस साकी और इमान खान उर्फ यूसुफ को सोमवार को एनआईए ने विशेष अदालत, जयपुर के सामने पेश किया।
एनआई को ये है उम्मीद
एनआईए को उम्मीद है कि उनकी गिरफ्तारी से एजेंसी को मामले में लिंक स्थापित करने, भारत में ISIS के सक्रिय सदस्यों और स्लीपर मॉड्यूल के साथ संगठन के संबंधों का पता लगाने में मदद मिलेगी। एनआईए के मुताबिक, महाराष्ट्र से गिरफ्तारी से पहले मोहम्मद यूनुस साकी और इमरान खान सक्रिय रूप से आईएसआईएस की विचारधारा को बढ़ाने और फैलाने में लगे हुए थे।
राजस्थान और अन्य जगहों को दहलाने का इरादा
एनआईए ने पहले आरसी-18/2022/एनआईए/डीएलआई केस में आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली चीजों को जब्त किया था। एनआईए के अनुसार, जांच से पता चला है कि इन दोनों आरोपियों ने राजस्थान और देश की अन्य जगहों पर आतंक फैलाने के इरादे से आईईडी बनाने के लिए सामग्री और पदार्थ खरीदे थे।
मास्टरमाइंड इमरान खान के पोल्ट्री फार्म में दिया था प्रशिक्षण
एनआईए के अनुसार एक और जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार दोनों आरोपी आईईडी निर्माण में पूरी तरह से ट्रेंड थे। वे मास्टरमाइंड इमरान खान के पोल्ट्री फार्म में अपने साथियों को ऐसे उपकरण बनाने का प्रशिक्षण देने में भी शामिल थे। बता दें कि पोल्ट्री फार्म को एनआईए ने पिछले महीने कुर्क कर लिया था। इस मामले में सरगना इमरान और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ एनआईए ने पिछले साल सितंबर में आरोप पत्र दायर किया था। आरोपी पिछले साल मुंबई भाग गए और बाद में पुणे में बस गए। उन्होंने पिछले साल पुणे में कम से कम दो आईईडी ट्रेनिंग और फैब्रिकेशन वर्कशॉप आयोजित कीं।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
4 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
8 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
9 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
9 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
10 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
12 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
12 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
13 days agoलव मैरिज से नाराज थी फैमिली, बेटी को ही करवाया किडनैप; कार से भागते हुए एक्सिडेंट में 6 लोग जख्मी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines