Rajasthan News (केजे श्रीवत्सन) : राजस्थान में दो बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर दोनों बच्चों के परिवार आपस में भिड़ गए और जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में 17 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों परिवार के लोगों ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह मामला नागौर जिले के शहर वार्ड नंबर 26 का है, जहां 1-2 दिन से दो पक्षों के बीच बच्चों के खेलने पर विवाद चल रहा था। यह विवाद शुक्रवार की देर रात को काफी बढ़ गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मकान पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला बोल दिया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पलटवार किया।
यह भी पढ़ें : आरती टांक कौन? जो 14 साल से रोज जाती थीं मंदिर, आज उसी रास्ते में हुई मौत
6 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
दोनों पक्षों के 25-30 लोगों के बीच मारपीट हुई, जिसमें जमकर लाठी डंडे चले और पत्थर फेंके गए। इस घटना में एक पक्ष के 12 और दूसरे पक्ष के 5 लोग घायल हो गए। शनिवार तड़के तीन बजे के करीब सभी घायलों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को जोधपुर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 6 थानों की पुलिस और आरएसी तैनात है।
यह भी पढ़ें : मां ने 4 बच्चे डुबोकर मारे, खुद भी टंकी में कूद गई; राजस्थान के जयपुर में खौफनाक वारदात
ये लोग हुए घायल
मारपीट में एक पक्ष के नितेश, दिनेश, जगदीश, सुभाष, कमला, हनुमान, लव्या, राकेश, बाबूलाल, चेनाराम, दिलीप और प्रदीप घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के शाहरुख खान, अयान, हुरमत बानो, कालू खां, इमरान जख्मी हैं। गंभीर रूप से घायल प्रदीप, चेनाराम, सुखाराम, जगदीश कालू खां समेत 8 लोगों को जोधपुर अस्पताल भेजा गया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines