मां ने 4 बच्चे डुबोकर मारे, खुद भी टंकी में कूद गई; राजस्थान के जयपुर में खौफनाक वारदात

Mass Murder Suicide Attempt: अपने 4 मासूम बच्चे डुबोकर मार दिए। हत्याएं करने के बाद महिला ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। घटना राजस्थान के जयपुर की है। वारदात सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Rajasthan Jaipur Barmer Mass Murder Suicide Attempt

लोगों ने पानी की टंकी चारों शव निकाले।

Rajasthan Mass Murder: राजस्थान में दिल दहला देने वाली वारदात अंजाम दी गई है। एक मां ने अपने जिगर के 4 टुकड़ों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और फिर अपनी भी जान देने की कोशिश की। वारदात जयपुर के बाड़मेर में अंजाम दी गई। महिला ने चारों बच्चों को पानी की टंकी में डुबोकर मार दिया। खुद भी पानी की टंकी में कूद गई, लेकिन पड़ोसी ने कूदते देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग दौड़े आए। लोगों ने महिला को टंकी से निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बचाए जाने तक बच्चे दम तोड़ चुके थे। डॉक्टरों ने भी चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

एक-एक करके टंकी में फेंके बच्चे

मामला बाड़मेर के सदर इलाके के धने ताल्लुका के तला गांव का है। रविवार शाम 4 बजे की बात है, लेकिन वारदात का खुलासा देररात हुआ। 4 बच्चों की मौत होने से क्षुब्ध परिवार ने महिला की करतूत के बारे में देररात पुलिस को बताया। जानकारी मिलते ही DSP रमेश कुमार शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। हत्यारोपी महिला का नाम हेमी देवी (35) पत्नी पुरखाराम है। मृतक बच्चों की पहचान संजू (9), मंजू (11), कृष्ण (7) और दिनेश (5) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह बच्चों को खेत में लेकर आई थी, लेकिन उसने खेत के पास बनी पानी की टंकी में एक-एक करके चारों को फेंक दिया।

पारिवारिक विवाद में की गई हत्याएं

DSP रमेश ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद के कारण हत्याएं करने का खुलासा हुआ है। जब महिला बच्चे लेकर खेत में गई, तब भी उसकी अपनी सास से कहासुनी हुई थी। उसका पति मेहनत मजदूरी करता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। महिला के पति के बयान दर्ज करके के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पड़ोसियों और गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सास से बात करके लड़ाई होने की वजह भी पता लगाई जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ