आरती टांक कौन? जो 14 साल से रोज जाती थीं मंदिर, आज उसी रास्ते में हुई मौत

Rajasthan News : राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। सड़क हादसे में खाटूश्याम की दीवानी आरती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

Aarti Tank death

सड़क हादसे में खाटूबाबा की भक्त आरती की हुई मौत।

विज्ञापन

Khatu Shyam Devotee Aarti Tank Death : राजस्थान में खाटूबाबा की भक्त आरती टांक पिछले 14 साल से रोज रींगस से निशाना लेकर पैदल ही खाटूधाम जाती थीं और आज उसी मंदिर के रास्ते में मौत हो गई। एक स्विफ्ट कार ने महिला भक्त को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह 20 उछलकर सड़क पर जा गिरीं और मौके पर ही जान चली गई। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

2010 से लगातार कर रही थी बाबा की सेवा

विज्ञापन

अजमेर के गांव भूणाभाय की रहने वाली आरती टांक साल 2010 से अबतक लगातार रींगस से खाटूधाम तक पदयात्रा करती थीं। वह रोज की तरह बुधवार को भी रींगस से निशान उठाकर खाटूश्याम धाम जा रही थीं। इस दौरान खाटूश्यामजी की ओर से आ रही स्विफ्ट पैदल जा रही आरती से जा भिड़ी।

श्याम जगत में शोक की लहर

विज्ञापन

हादसे के बाद कार एक पेड़ जा टकराई और भक्त आरती उछलकर बीच सड़क पर जा गिरीं। स्थानीय लोगों ने आरती को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। आरती के निधन से श्याम जगत में शोक की लहर है और लोग सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन

कौन थीं आरती टांक

नौकरी छोड़कर आरती 2010 में खाटूश्याम धाम आ गई थीं। पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखने वाली आरती खुद पोस्ट ग्रेजुएट थीं। पहले उसने प्राइवेट अस्पताल में नौकरी की थी। इस दौरान वह 15 दिन नौकरी और 15 दिन खाटू आकर बाबा की सेवा करती थीं। वह श्याम दीवानी आरती के नाम से प्रसिद्ध थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ