हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पायलट को दी नई पार्टी बनाने की सलाह, बोले- 'उन्हें कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए'

विज्ञापन

Rajasthan Politics: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने सचिन पालयट को लेकर बड़ा बयान दिया है। बेनीवाल ने सचिन पायलट को कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर पायलट नई पार्टी बनाते हैं तो हम उनसे गठबंधन करेंगे।

सांसद बेनीवाल ने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि पायलट नई पार्टी बनाए क्योंकि उनका जिस तरह कांग्रेस में बार-बार अपमान हो रहा है उन्हें कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पायलट के नई पार्टी बनाने से जबरदस्त माहौल बनेगा और इसका प्रभाव होगा। पायलट के इस कदम से कांग्रेस और बीजेपी बहुत पीछे चली जाएगी।

बीजेपी में सीएम पद के कई उम्मीदवार

बेनीवाल ने कहा कि हम उनके साथ गठबंधन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी में जबरदस्त फूट है जिसका फायदा हमें मिलेगा। सचिन के पिता बहुत बड़े नेता थे उन्होंने मंत्री पद से लेकर सभी बड़े पदों पर काम किया। पायलट खुद भी मंत्री, डिप्टी सीएम रहे। बेनीवाल ने आगे कहा कि हम तो कभी सत्ता में नहीं रहे। पिछले 40 साल का सफर हम तो विपक्ष में रहकर ही लड़ते रहे हैं।

विज्ञापन

सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने कहा कि बीजेपी में 12 से 13 नेता सीएम पद के उम्मीदवार हैं। हर कोई सीएम बना हुआ है। पूर्व सीएम राजे का अब प्रभाव नहीं रहा। इस बार बीजेपी की राह बिल्कुल भी आसान नहीं है। बीजेपी और कांग्रेस से गठबंधन करने से इंकार करते हुए बेनीवाल ने कहा कि हम सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस और बीजेपी से मुक्ति चाहती है।

अब समझिए इसके सियासी मायने

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में फिलहाल नेरेटिव सेट करने और परसेप्शन की लड़ाई चल रही है। बेनीवाल का पायलट को लेकर इस तरह का बयान देना कोई बड़ी बात नहीं है। क्याेंकि बेनीवाल पहले भी पायलट को इस तरह की सलाह दे चुके हैं। विश्लेषकों की मानें तो बेनीवाल पायलट के सहारे प्रदेश में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं। बेनीवाल की निगाहें पायलट समर्थकों पर है। पिछले विधानसभा चुनावों में भी बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें उसे 3 सीटों पर जीत मिली थी। इसके अलावा कई सीटों पर उन्होंने बीजेपी को बड़ा नुकसान पहुंचाया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola