Rajasthan News : चित्तौड़गढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री, खेल महाकुंभ का उद्घाटन कर दी ये बड़ी सौगात
Edited By Rakesh Choudhary

Anurag Thakur In Programme
Edited By Rakesh Choudhary

Anurag Thakur In Programme
Rajasthan News : केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। आयोजन के दौरान चित्तौड़गढ़ के वर्तमान सांसद सीपी जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरपत सिंह राजवी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह, जिला प्रमुख डॉक्टर सुरेश धाकड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके साथ केन्द्रीय मंत्री ने साढे़ चार करोड़ की लागत से बनने जा रहे इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास भी किया।
कार्यक्रम की शुरूआत में सांसद सीपी जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस खेल महाकुंभ में 122 टीमें कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल और एथलीट प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेल महाकुंभ का ध्वजारोहण करते हुए चित्तौड़गढ़ में बनने वाले साढ़े चार करोड़ की लागत के इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया।
केन्द्रीय मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश में मोदी सरकार खेलों के विकास के लिए कई कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में खेलों का कुल बजट मात्र 830 करोड़ था, जिसे मोदी सरकार ने बढ़ाकर 3 हजार करोड़ कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ 1 हजार खेलो इंडिया केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमें से 750 केन्द्र बन कर तैयार हो चुके हैं। इसी के साथ खेल प्रतिभाओं को बढावा देने के लिए सरकार ने विभिन्न्न भत्तों में बढ़ोतरी की है। सरकार राष्टीय व अर्न्तराष्टीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं भी दे रही है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इनडोर स्टेडियम का काम 14 महीने में पूरा किया जाए। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने ई-रिक्शा में बैठकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ के सिंथेटिक ट्रैक की मांग को भी जल्द पूरा किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: