ट्रेन पकड़ ली, लेकिन Aadhaar Card रह गया घर पर? टीटीई (TTE) भी नहीं रोकेगा, बस अपनाएं यह आसान तरीका!

Indian railways: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि अगर वह ट्रेन में यात्रा करते दौरान अपने पहचान के लिए आधार कार्ड घर पर भी भूल जाएं, तो कैसे वह अपनी सिद्ध कर सकते हैं. आइए जानते हैं एक खास ऐप के बारे में.

IRCTC

ट्रेन यात्रा के दौरान आधार कार्ड भूल जाएं, तो क्या करें? (Image: Pexels)

विज्ञापन

भारतीय रेलवे हर दिन लाखों लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाती है. यही वजह है कि लोगों देश के अंदर कहीं भी जाना हो, तो वह सबसे पहले ट्रेन का नाम लेते हैं. क्योंकि कम किराए, बेहतर सुविधा, आराम और तेज सफर के लिए रेलवे जाना जाता है. ट्रेन में सफर करते समय सबसे जरूरी टिकट और वह टिकट आपका है या नहीं उनकी पहचान के लिए पहचान पत्र (आधार कार्ड) होना बेहद जरूरी है, वरना यात्रा के दौरान परेशानी आ सकती है. इसी कड़ी में अक्सर देखने को मिलता है कि लोग पहचान के लिए आधार कार्ड निकाल के जरूर रखते हैं, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में घर पर ही भूल जाते हैं, जिसके बाद उन्हें डर रहता है कि कहीं TTE उन्हें टोकने न लगे या फिर उन पर किसी तरह का फाइन न लग जाए. आइए जानते हैं ऐसी स्थिति में अगर आप कभी फंस जाएं, तो क्या करना चाहिए?

यह भी पढ़ें: AC Blast Warning: ब्लास्ट से पहले AC देता है ये संकेत, इन्हें इग्नोर करना पड़ सकता है भारी!

विज्ञापन

 क्यों जरूरी है आधार कार्ड लेकर यात्रा करना?

आपने गौर किया होगा जब आप टिकट बुक करते हैं, खासकर ऑनलाइन टिकट, तो उसमें नीचे साफ-साफ लिखा रहता है कि यात्रा के दौरान पहचान के लिए ओरिजिनल आधार कार्ड रखना जरूरी है. अगर किसी कारण आपका Original Aadhaar Card घर पर छूट गया है और आप ट्रेन पर बैठ गए हैं, तो आगे रास्ते में आपको परेशानी हो सकती है. क्योंकि अगर TTE सफर के दौरान आपसे पहचान के लिए आधार कार्ड मांगता है और आप नहीं देते हैं, तो आप पर फाइन लग सकता है.

अगर आप IRCTC e-ticket पर यात्रा कर रहे हैं और TTE के कहने पर कोई वैध फोटो ID Proof नहीं दिखा पाते, तो आपको बिना टिकट यात्रा करने वाला यात्री माना जा सकता है. ऐसी स्थिति में TTE आपसे यात्रा का किराया और जुर्माना वसूल सकता है. नियमों के अनुसार कम से कम 250 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है.

आधार कार्ड घर भूल जाएं तो क्या करें?

इस तरह की स्थिति किसी के साथ भी बन सकती है, ऐसे में सरकार और UDAI की  डिजिटल सेवाओं की मदद से Aadhaar को मोबाइल में भी सुरक्षित रखा जा सकता है. नए Aadhaar App और डिजिटल पहचान सुविधाओं के जरिए यात्री बिना फिजिकल कार्ड के भी अपनी पहचान साबित कर सकते हैं. यानी सफर के दौरान अगर आपके पास Original Aadhaar Card नहीं है, तब भी कई मामलों में काम चल सकता है. नए Aadhaar App में QR Code आधारित वेरिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है. इस तकनीक की मदद से संबंधित अधिकारी Aadhaar की जानकारी को जल्दी और सुरक्षित तरीके से हासिल कर सकते हैं. इससे फर्जी दस्तावेजों की संभावना भी कम हो जाती है.

विज्ञापन

किन-किन दस्तावेजों से सिद्ध कर सकते हैं पहचान?

रेलवे के नियमों के अनुसार, ट्रेन में यात्रा करने वाले हर यात्री के पास वैध पहचान पत्र होना जरूरी है, ताकि TTE उसकी पहचान कर सके. जांच के लिए  Aadhaar, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य वैलिड दस्तावेज दिए जा सकते हैं. अक्सर लोग यात्रा के दौरान सिर्फ एक ही पहचान पत्र यानी दस्तावेज रखते हैं, खासतौर पर आधार कार्ड, लेकिन अगर वह भी घर छूट जाए, तो Aadhaar App ऐसी स्थिति में बहुत काम आती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ