जयपुर में बेटे के सामने विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur: जयपुर में शनिवार को एक मां ने अपने 1 साल के मासूम बेटे के सामने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद मासूम रोता हुआ घर से बाहर आया तो घटना का पता चला। पड़ोसियों ने रोते हुए मासूम को संभाला और पुलिस की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया। हालांकि मृतका के पास से किसी भी प्रकार सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश हाल निवासी जयपुर कीर्ति (24) पत्नी शंकरलाल ने सुसाइड कर लिया। शंकरलाल और उसकी पत्नी अपने 1 साल के बेटे के साथ सुरतपुरा रोड़ कलवाड़ा में किराए से रहती थी। पति शंकरलाल एक फैक्ट्री में काम करता था। पीछे से कमरे में 1 साल के मासूम ने कीर्ति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: