उफ्फ गर्मी! दिल्ली, महाराष्ट्र और MP में बदल गए सूरज के तेवर, कई जगह पर पारा 42 डिग्री के पार

IMD Heatwave Alert: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. दिल्ली, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पारा 40-45 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग (IMD) ने कई जगहों पर लू चलने की चेतावनी जारी की है.

IMD Heatwave Alert

Credit: News24

देश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है और अप्रैल के महीने में ही लोगों को जून जैसी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हीटवेव यानी लू की चेतावनी दी है. अकेले मध्य प्रदेश के 16 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है. देश के कई इलाकों में तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. दिल्ली-एनसीआर में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है. इन दिनों यहां पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, साफ आसमान और तेज धूप की वजह से गर्मी का असर और तेज है.

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में गर्मी ने किया बेहाल

महाराष्ट्र की बात करें तो गर्मी लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है. विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में गर्मी पहले से ही लोगों को परेशान कर रही है. कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है और कुछ जगहों पर ये 42 से 44 डिग्री तक दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने आज के लिए महाराष्ट्र के कई शहरों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश में भी गर्मी से हालात होते जा रहे हैं. कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है और अगले कुछ दिनों में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है.

IMD ने क्या कहा?

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में 21 से 23 अप्रैल के बीच लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा. इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी और तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक ज्यादा रह सकता है. गर्मी के इस बढ़ते कहर का असर आम जनजीवन पर भी दिखने लगा है. दोपहर के समय सड़कों पर कम लोग नजर आ रहे हैं और अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकान के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. मौसम विभाग और हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. खासतौर पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. फिलहाल राहत की कोई बड़ी उम्मीद नजर नहीं आ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी का असर जारी रहेगा और कई इलाकों में तापमान और बढ़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ