खाने में फिनायल मिलाकर सास को रोज खिलाती थी नई बहू, ऐसे हुआ बड़ी साजिश का खुलासा

अलवर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक! पहले धोखे से शादी की, फिर बीमार सास को खिचड़ी में फिनाइल देकर अस्पताल पहुंचाया और घर के गहने-कैश लेकर फरार हो गई. अब गिरोह दे रहा है धमकी-‘यह हमारा धंधा है’, जानिए क्या है इस खौफनाक साजिश के पीछे की पूरी कहानी.

alwar news

Photo Credit: Gemini AI

राजस्थान के अलवर जिले में एक नई नवेली बहू ने अपनी ही सास को रास्ते से हटाने के लिए उनकी खिचड़ी में फिनाइल मिला दिया. विक्रमजीत नाम के एक युवक के साथ शादी के नाम पर न केवल लाखों की ठगी हुई, बल्कि उसकी बीमार मां को जान से मारने की कोशिश भी की गई. यह पूरी कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी है, जिसमें ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसके गिरोह ने मिलकर एक मासूम परिवार को अपना शिकार बनाया. विक्रमजीत की पहचान पिंकी कौर नाम की महिला के जरिए हुई थी, जिसने अपनी भांजी रेखा कौर का रिश्ता उसके सामने रखा.
पिंकी ने दावा किया था कि रेखा तलाकशुदा है, जबकि सच यह था कि रेखा का न तो तलाक हुआ था और न ही उसने अपने दो बच्चों के बारे में बताया था. विक्रमजीत को झांसे में लेकर कोर्ट में लिव-इन एग्रीमेंट कराया गया और गुरुद्वारे में शादी रचाई गई, जिसमें करीब 5 लाख रुपये खर्च हुए.

विज्ञापन

शादी के एक महीने बाद ही रेखा ने दिखाया रंग

शादी के एक महीने बाद ही रेखा ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया. एक दिन उसने साजिश के तहत विक्रमजीत की बीमार मां की खिचड़ी में फिनाइल मिला दिया. मां की हालत बिगड़ते ही पूरा परिवार उन्हें लेकर अस्पताल भागा. घर खाली पाकर रेखा ने अलमारी से सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, अंगूठियां, चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये नकद समेटे और फरार हो गई. जब विक्रमजीत ने इस धोखाधड़ी की पड़ताल की, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसे पता चला कि रेखा पहले से शादीशुदा है. जब उसने बिचौलिए पिंकी कौर से जवाब मांगा, तो उसने बेशर्मी से कहा, “यह हमारा धंधा है, तुम हमारा कुछ नहीं कर सकते.

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

अब यह गिरोह विक्रमजीत को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये की और मांग कर रहा है. पीड़ित विक्रमजीत का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में उसकी कोई सुनवाई नहीं की. थक-हारकर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. अब कोर्ट के आदेश पर अरावली विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस संगठित गिरोह की तलाश कर रही है, जो पहले भी कई लोगों को इसी तरह अपना शिकार बना चुका है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ