हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mahangai Rahat Camp: 39 साल से नहीं बन सका माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, कैंप में मिला हाथों हाथ

विज्ञापन

Mahangai Rahat Camp: राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे महंगाई राहत कैंप आमजन के चेहरे पर राहत भरी मुस्कान बिखेरने का काम कर रहे हैं। बडी संख्या में लोग इन कैंपों में पहुंचकर दस प्रमुख योजनाओं में अपनी पात्रता के अनुसार लाभ उठा रहे हैं।

कैंपों में मिल रहा 10 बड़ी योजनाओं का लाभ

बीकानेर के जालवाली में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में आमजन का बडी संख्या में हुजूम देखने को मिल रहा है। आमजन इन कैम्पों के जरिए राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही राहत, दस प्रमुख योजनाओं में पंजीकरण कर प्राप्त कर रहे हैं।

सीएम गहलोत का जताया आभार

जालवाली के अहमद खान के लिए महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान बड़ी राहत लाया। उसे विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। वहीं माता-पिता की मृत्यु के 39 वर्ष बाद उसे उनके मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। उसने बताया कि जानकारी के अभाव में वह अब तक अपने माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नही करवा पाया।

विज्ञापन

कैंप में यह प्रमाण पत्र मिला तो उसने राहत की सांस ली और बताया कि अब वह अपने पिता के नाम की जमीन को अपने नाम करवा पाएगा। कैंप में हाथो-हाथ प्रमाण पत्र जारी होने से उसने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शुक्रिया अदा किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola