हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mahangai Rahat Camp: महंगाई की तपिश में मिल रही राहत की शीतलता, खुशियों से भर रही लोगों की झोली

विज्ञापन

Mahangai Rahat Camp: प्रदेशवासियों को इन दिनों दोहरी राहत की सौगात मिल रही है। एक तरफ इन्द्रदेव बारिश के माध्यम से आमजन को भीषण गर्मी से राहत दे रहे हैं। वहीं सरकार महंगाई राहत कैम्प के जरिये महंगाई की तपिश में शीतलता प्रदान कर रही है। कैम्पों में आने वाले लोग खुशियों से झोली भरकर अपने घरों को लौट रहे हैं। उनके खिले हुए चेहरे इस अनूठी पहल की सार्थकता सिद्ध कर रहे हैं।

दलजीत कौर के परिवार को मिला सरकार का सहारा

श्रीगंगानगर के 44 जीबी गांव की निवासी 64 वर्षीय दलजीत कौर का परिवार तंगहाली से गुजर रहा है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके बेटे के कन्धों पर है, जो दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसकी कमाई से घर चलाना संभव नहीं हो पा रहा।

महंगाई राहत कैम्प में पहुंचकर जब दलजीत कौर ने अपना पंजीयन करवाया तो उन्हें एक साथ 6 योजनाओं यथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिला।

विज्ञापन

योजनाओं के गारंटी कार्ड पाकर दलजीत कौर भावुक हो उठी, बोली- सरकार द्वारा प्रदान की गई राहत से हमें बहुत मदद मिली है। अब बेटे के कन्धों से जिम्मेदारी का बोझ कुछ कम हो जायेगा।

बैतूल को अब नहीं करना पड़ेगा जरूरतों से समझौता

जयपुर के मुरलीपुरा निवासी बैतूल बेगम महंगाई से त्रस्त हैं। पति की पगार महीने के पहले हफ्ते में ही खत्म हो जाती है। फिर बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ती है या कर्जा लेना पड़ता है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप बैतूल के लिए राहत लेकर आया है।

विज्ञापन

नगर निगम जोन कार्यालय में आयोजित कैंप में उन्हें 5 बड़ी योजनाओं का लाभ मिला। मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड पाकर बैतूल फूली नहीं समाई। खुश होते हुए उन्होंने बताया कि सस्ती गैस के साथ तेल, चीनी, दाल जैसा घर का राशन मुफ्त मिलने से उन्हें रसोई चलाने में काफी आसानी होगी। वहीं, बीमारी में भी अब किसी का कर्जदार नहीं होना पड़ेगा।

25 लाख तक का इलाज प्राइवेट अस्पताल में भी मिल सकेगा। ऐसी अनूठी योजनाएं पहले कभी नहीं देखी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमेशा वंचित और जरुरतमंद तबके का ख्याल रखते हैं।

विज्ञापन

मीरा के जीवन की राह होगी आसान

अलवर की मीरका ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली मीरा देवी का 5 योजनाओं में पंजीकरण हुआ। मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के गारंटी कार्ड पाकर मीरा के चेहरे पर राहत भरी मुस्कान दिखी।

उन्होंने बताया कि जब से होश संभाला है तब से इतने बडे स्तर पर आमजन को महंगाई से राहत दिलाने का अभियान पहली बार देखा है। योजनाओं से मिलने वाले लाभ से उनके परिवार को आर्थिक संबल प्राप्त होगा।

विज्ञापन

मुनिम के परिवार को महंगाई से मिली राहत

दौसा जिले के जयपुरा ग्राम के निवासी मुनिम और उनकी पत्नी मेहनत मजदूरी कर किसी तरह गुज़र-बसर कर रहे हैं। बेहताशा बढ़ती महंगाई के कारण दोनों की संयुक्त कमाई भी घर खर्च चलाने के लिए पूरी नहीं पड़ती। जोपड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैंप में उनके परिवार का 7 योजनाओं में पंजीकरण हुआ।

योजनाओं का लाभ पाकर मुनिम की ख़ुशी का ठिकाना न रहा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार बढती महंगाई ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है, मगर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं प्रदेशवासियों के लिए राहत का काम कर रही हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola