हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kota News: 40 किलो चंदन की लकड़ी के साथ कोटा से तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने इको वैन की जब्त

विज्ञापन

Kota News: राजस्थान के कोटा में पुलिस ने एक चंदन तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिले की मंडाना थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने उसके पास से 40 किलो चंदन की गीली लकड़ियां जब्त की है। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 20 लाख बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये लकड़ियां झालावाड़ से कोटा ले जाई जा रही थी। जिसे पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर पकड़ लिया। तस्कर राकेश कुमार निवासी केशवपुरा, थाना महावीर नगर को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इको वैन भी जब्त कर ली।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

मंडाना थाना एसएचओ ने बताया कि बुधवार को नेशनल हाइवे 52 पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान झालावाड़ की तरफ से आ रही कोटा नंबर की गाड़ी को रूकवाया गया। वैन की तलाशी लेने पर उसमें एक से डेढ़ फीट लंबी चंदन की लकड़ियां मिली।

विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में डीजीपी के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola