हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kota: कोटा में नकाबपोश बदमाशों ने चलती स्कूटी पर युवक से लूटे 31 लाख, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Kota: कोटा में बुधवार को एक युवक से बदमाशों ने 31 लाख रुपए लूट लिए। घटना कोटा के गुमानपुरा इलाके की है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र नामक युवक स्क्रैप व्यापारी विनय गोयल के पास काम करता था। विनय के कहने पर वह मोबाइल व्यापारी नितेश जिंदल के पास 31 लाख रुपए लेने आया था। जब वह पैसे लेकर वापस लौट रहा था इस दौरान रास्ते में बदमाशों ने चलती स्कूटी से युवक को गिरा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस लूट का शिकार हुए युवक से पूछताछ कर रही है।

6 बदमाशों ने युवक पर किया हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोबाईल एसेसरीज की दुकान से स्क्रैप व्यापारी का कर्मचारी जितेंद्र 31 लाख रुपए लेकर वापस लौट रहा था। इस दौरान बीच रास्ते में आए बदमाशों ने चलती स्कूटी से युवक से बैग छीनने का प्रयास किया। छीना-झपटी में युवक नीचे गिर गया। उसने बैग नहीं छोड़ा। बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। आखिर में बदमाश बैग छीनकर भाग गए।

लूट का शिकार हुए स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी जितेंद्र ने बताया कि जब वह पैसे लेकर लौट रहा था तो रास्ते में 2 बाईक पर 6 बदमाश आए। उन्होंने पीछे से गर्दन पकड़ी और चाकू मारे। इसके बाद रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

डीएसपी अमर सिंह ने बताया कि व्यापारी ने अपने कर्मचारी को पैसे लेने के लिए भेजा था। रुपयों से भरा बैग लेकर वापस लौट रहे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाई है। जल्द ही बदमाशों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola