Jodhpur News: जोधपुर के विवेक विहार क्षेत्र के सालावास गांव में बजरी से भरा डंपर रोकना एसीपी को भारी पड़ गया। गनीमत रही की एयर बैग खुलने से एसीपी की जान बच गई। घटना के बाद आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का नारा देने वाली पुलिस पर ही अब सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। घटना बुधवार सुबह 5 बजे की है।
बोरानाडा एसीपी जयप्रकाश ने बताया कि डीसीपी वेस्ट गौरव यादव के निर्देशन में सालावास गांव में अवैध बजरी को लेकर कार्रवाई के लिए गए थे। आज सुबह 5 बजे कार्रवाई के दौरान बजरी से भरे डंपर को रूकने का इशारा किया लेकिन चालक ने डंपर को तेज गति से भगाकर ले गया।
एयरबैग खुलने से बच गई जान
इस पर उन्होंने डंपर का पीछा किया। थोड़ा आगे चलते ही चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। उनकी गाड़ी पीछे चल रही थी उन्होंने भी बे्रक लगाए। तभी डंपर चालक ने गाड़ी को तीन बार टक्कर मार दी। इससे गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वक्त रहते एयरबैग खुलने से उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची।
डंपर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी डंपर चालक की तलाश में जुटी है। बता दें कि शहर में अवैध बजरी खनन को लेकर चल रहे वर्चस्व के बीच माफिया ने पिछले साल सितंबर में लूणी थाना क्षेत्र के धुंधाड़ा निवासी ओमाराम की हत्या कर दी थी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines