Rajasthan Latest News: राजस्थान के जोधपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी गाउन पहनना चाहती थी। लेकिन पति शर्म का हवाला देकर मना कर रहा था। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साई पत्नी ने अपने घर फोन कर जानकारी दे दी। जिसके बाद मायके वाले उसके ससुराल पहुंच गए। मायके वालों ने पति और उसके परिजनों की डंडों से जमकर पिटाई की। यहां खड़ी गाड़ियों और कीमती सामान को तोड़ डाला। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:आधी रात को घर में घुसे दरिंदे; बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, लूट के बाद पिटाई…इस राज्य में कोलकाता जैसा कांड
फिलहाल मामले की जांच चल रही है। वारदात राईका बाग वाले इलाके की है। पिंटू ने अपनी पत्नी शीतल को गाउन पहनने से रोका था। पिंटू ने कहा कि आसपास उनके परिवार के काफी लोग रहते हैं। इसलिए वह शीतल को शर्म का हवाला देकर गाउन पहनने से रोक रहा था। जिसके बाद शीतल से कहासुनी हो गई। शीतल ने अपने मायके वालों को फोन कर दिया।
इसके बाद शीतल ने पीहर जाने की जिद्द की। पिंटू ने भी गुस्से में आकर उसे पीहर छोड़ने की बात कही। जिसके बाद पीहर छोड़ा और खुद अपने पिता के घर खाना खाने आ गया। इसके बाद शीतल अपने परिजनों के साथ यहां पहुंची और पति समेत दूसरे लोगों पर हमला कर दिया। शीतल के परिवार वालों ने पिंटू, उसके माता-पिता और अन्य लोगों को लाठियों और डंडों से पीटा। घर में कीमती सामान तोड़ डाला और खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सीसीटीवी कैमरे तक नहीं छोड़े। इस घटना का वीडियो भी किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सीसीटीवी कैमरे और कारों को पहुंचाया नुकसान
राजस्थान की बनाड़ पुलिस के जांच अधिकारी रामूराम ने बताया कि सुरेश नाम के शख्स ने केस दर्ज करवाया है। जिसमें आरोप लगाया कि बेटा उनके घर खाना खाने आया था। दर्जन भर लोगों ने घर पर हमला कर दिया। उन लोगों को जमकर पीटा। घर का सामान तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे और कारों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष के लोगों पर क्रॉस केस दर्ज किया है। गाउन पहनने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
यह भी पढ़ें:जिसकी आबरू पर हाथ डाला, उसने प्राइवेट पार्ट काट डाला, ठाणे की महिला ने दिखाई बहादुरी
यह भी पढ़ें:पहले जमीन पर पटका, फिर ब्लेड से काटा पति का प्राइवेट पार्ट; पत्नी ने सहेलियों संग इस घटना को दिया अंजाम
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines