---विज्ञापन---

आधी रात को घर में घुसे दरिंदे; बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, लूट के बाद पिटाई…इस राज्य में कोलकाता जैसा कांड

Rajasthan Crime News: कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद देशवासियों में गुस्से की लहर है। वहीं, एक ऐसा ही मामला राजस्थान में सामने आया है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। लोगों में वारदात के बाद गुस्सा देखा जा रहा है। एक जिले में महिला से दरिंदगी की गई है।

---विज्ञापन---

Rajasthan Crime: कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में देश में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं रुक रहे। अब राजस्थान में भयावह मामला सामने आया है। सिरोही में 65 साल की बुजुर्ग से दरिंदों ने अमानवीयता की। लूट के इरादे से आधी रात को घर में घुसे दरिंदों ने बुजुर्ग की पहले जमकर पिटाई की, फिर गैंगरेप को अंजाम दिया। इसके बाद घर में लूट की और आरोपी फरार हो गए। आबू रोड इलाके में वारदात के बाद लोगों में गुस्से की लहर है। उन्होंने पुलिस से दरिंदों को काबू करने की मांग की है। वारदात के बाद महिला इतने सदमे में आ गई कि दो दिन तक कुछ नहीं बोल सकी। शुक्रवार को मामले के बारे में पुलिस को पता लगा। जिसके बाद उसका मेडिकल करवाया गया।

यह भी पढ़ें:पहले जमीन पर पटका, फिर ब्लेड से काटा पति का प्राइवेट पार्ट; पत्नी ने सहेलियों संग इस घटना को दिया अंजाम

---विज्ञापन---

पुलिस के अनुसार रीको थाना इलाके में रहने वाली महिला अपने घर में अकेली थी। आधी रात को दो दरिंदे लूट के इरादे से घर में घुसे। दोनों ने शराब पी रखी थी। आते ही दोनों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। जिसके बाद महिला से गहनों के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि उसके पास गहने नहीं हैं। जिसके बाद आरोपियों ने कमरों की तलाशी ली। संदूक का ताला तोड़कर कैश लूट लिया।

5 दिन पहले युवती से हुआ था गैंगरेप

12 हजार लूट के बाद दोनों आरोपी उसे पीटने लगे। जिसके बाद दोनों ने उसके साथ बारी-बारी रेप किया। महिला अचेत हो गई। आरोपी मरा हुआ समझकर घर से फरार हो गए। उसे सुबह होश आया, लेकिन वह दो दिन घर से बाहर नहीं निकल सकी। बाद में पड़ोसियों ने शक होने पर उसकी सुध ली। जिसके बाद उसने दरिंदगी की कहानी बयां की। राजस्थान में रेप के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 5 दिन पहले झुंझनू जिले के खेतड़ी में एक लड़की की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम में गैंगरेप के बाद हत्या का खुलासा हुआ था। आरोपियों ने लड़की का चेहरा पहचान छिपाने की नीयत से कुचल दिया था। एक आरोपी को पुलिस दबोच चुकी है। बाकी फरार हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : यूपी में 2 युवकों ने ‘योगी’ कंपनी बना भाजपा की महिला नेता को ठगा, पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़ें : उम्र 30 साल पेशे से डॉक्टर, अचानक सीने में दर्द उठा और दम तोड़ दिया…युवाओं के लिए सबक मार्मिक कहानी

---विज्ञापन---
First published on: Aug 17, 2024 03:28 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola